-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Shah Rukh Khan Will Come Together Aamir Khan Film Premiere
आमिर के लिए फिर साथ आएंगे सलमान-शाहरुख, सितारे जमीन पर के प्रीमियर में होगा खान तिकड़ी का धमाल
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान की नई फिल्म सितारे जमीन पर के प्रीमियर पर सलमान, शाहरुख और आमिर एक बार फिर एक साथ नजर आएगी। यह फिल्म 2007 की तारे जमीन पर का स्पिरिचुअल सीक्वल है और इसका प्रीमियर 19 जून 2025 को होगा।

आमिर खान के लिए फिर साथ आएंगे सलमान-शाहरुख
मुंबई: बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जल्द ही एक छत के नीचे नजर आने वाले हैं। मौका होगा आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के ग्रैंड प्रीमियर का, जो कि 19 जून 2025 को PVR Inox में आयोजित किया जाएगा। ‘सितारे जमीन पर’, साल 2007 में आई ‘तारे जमीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है।
फिल्म तारे जमीन पर ने जहां बच्चों की दुनिया को बेहद संवेदनशीलता से दिखाया था, वहीं इस सीक्वल में आमिर खान एक नए सामाजिक विषय के साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है और आमिर खुद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म की रिलीज से पहले होने वाले इस भव्य प्रीमियर इवेंट को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा है।
सलमान और शाहरुख करेंगे आमिर खान को सपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर की फिल्म को सपोर्ट करने के लिए उनके करीबी दोस्त शाहरुख खान और सलमान खान भी इस इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह मौका होगा जब खान तिकड़ी लंबे समय बाद एक ही मंच पर नजर आएगी। इससे पहले तीनों को एक साथ किसी पत्रकार के समारोह में देखा गया था। खास बात यह है कि आमिर खान ने फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी अनोखा फैसला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
दिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
मिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
ये भी पढ़ें- अरुणा ईरानी ने दो बार दी ब्रेस्ट कैंसर को मात, पहली बार नहीं ली थी कीमोथेरेपी
आमिर खान की घोषणा
आमिर खान ने घोषणा की है कि फिल्म को थिएटर्स से हटाए जाने के बाद किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि सीधे यूट्यूब पर फ्री में रिलीज किया जाएगा। आमिर का यह कदम फिल्म की पहुंच को और भी व्यापक बना सकता है। खान तिकड़ी का साथ आना दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। फैंस को न सिर्फ आमिर की फिल्म का इंतज़ार है, बल्कि तीनों खानों को एक साथ देखने की उम्मीद भी अब हकीकत में बदलती नजर आ रही है।
Salman khan shah rukh khan will come together aamir khan film premiere
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMमिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 06:20 PMसुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:15 PMसंसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 06:14 PMमथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Jul 29, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM










