अर्चिता फुकन ने अमेरिकन वयस्क फिल्म इंडस्ट्री से मिलाया हाथ! 
मनोरंजन

कौन हैं अर्चिता फुकन, बेबी डॉल आर्ची के वयस्क फिल्म जगत से जुड़ने की चर्चा

असम की अर्चिता फुकन चर्चा में आ गई हैं। अमेरिकन वयस्क फिल्म अभिनेत्री केंद्रा लस्ट के साथ उनकी तस्वीरों ने यह चर्चा तेज कर दी है कि अर्चिता फुकन ने अमेरिकन वयस्क फिल्म इंडस्ट्री से हाथ मिला लिया है।

अनिल सिंह

Archita Phukan Adult Film Industry: असम की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अर्चिता फुकन के चाहने वाले उन्हें भारत की दूसरी सनी लियोन का दर्जा दे रहे हैं, हालांकि यह अभी ये साफ नहीं हुआ है कि हकीकत में अर्चिता ने वयस्क फिल्म इंडस्ट्री से हाथ मिलाया है या नहीं।

सोशल मीडिया पर असम की अर्चिता को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अमेरिकन वयस्क फिल्म इंडस्ट्री से हाथ मिला लिया है। क्योंकि केंद्रा लस्ट के साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई है और यह तस्वीर खुद अर्चिता फुकन ने ही अपने इंस्टाग्राम पर पब्लिश की है। सोशल मीडिया पर अर्चिता के लाखों फॉलोअर्स हैं। केंद्रा लस्ट के साथ अर्चिता की कई तस्वीरें देखी जा सकती है। वह उन्हें अपना आदर्श भी बता चुकी हैं।

केंद्रा लस्ट के साथ अर्चिता फुकन

कौन हैं अर्चिता फुकन अर्चिता फुकन असम की रहने वाली एक युवती हैं, जो सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं, इंस्टाग्राम पर बेबी डॉल आर्ची नाम से वह मशहूर हैं। वह बोल्ड कंटेंट पर रील्स बनाने के लिए पहचानी जाती हैं। टिक-टॉक से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी और अब वह इंस्टाग्राम पर जबरदस्त पहचान बन चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्चिता का जन्म 1995 को असम में हुआ है, उन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।

अर्चिता फुकन और एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की क्यों हो रही चर्चा

अर्चिता फुकन को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अमेरिका एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन कर ली है। हालांकि अर्चिता फुकन की तरफ से अभी इसके बारे में औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खुद उन्होंने केंद्रा लस्ट से मिलने और उनके साथ बेहतरीन अनुभव साझा करने की बात की है, उसी के बाद से एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके जुड़ने की खबर ने तूल पकड़ा।

अर्चिता फुकन के एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़ने की पुष्टि नहीं हुई

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का यह भी मानना है कि अर्चिता फुकन को इस तरह की खबरों में घसीट कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और उनके जो भी एडल्ट वीडियो अब तक सामने आए हैं, वह फेक वीडियो हो सकते हैं। फैंस के मुताबिक किसी पर उंगली नहीं उठाई जानी चाहिए, यह महिला के सम्मान से जुड़ा मामला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय मीडिया को दी गई प्रतिक्रिया में अर्चिता ने फालतू अफवाहों को नकारने की बात की है और कहा है कि लोग जल्दी जज कर लेते हैं। वयस्क फिल्म इंडस्ट्री से उनकी जुड़ने की बात सच है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित