अरबाज खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत

Arbaaz Khan Career: खिलाड़ी जैसी बड़ी फिल्म छोड़ने और कई प्रोजेक्ट बंद होने के बाद साल 1996 की दरार ने अरबाज खान को पहचान दिलाई। दबंग जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई।

सोनाली झा

Arbaaz Khan Birthday Special Story: बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त 1967 को हुआ था। अरबाज खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके पिता मशहूर लेखक सलीम खान हैं, जबकि भाई सलमान खान और सोहेल खान भी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। हालांकि, स्टार परिवार का हिस्सा होने के बावजूद अरबाज के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं था। उनके करियर की शुरुआत कई अधूरे सपनों और बंद हो चुकी फिल्मों के बीच हुई। लेकिन साल 1996 में रिलीज हुई ‘दरार’ ने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें रातोंरात पहचान दिला दी।

बहुत कम लोग जानते हैं कि अरबाज खान का बॉलीवुड डेब्यू 1992 में फिल्म ‘फुटपाथ’ से होने वाला था। इसी फिल्म के लिए उन्होंने उस दौर की चर्चित फिल्म ‘खिलाड़ी’ का ऑफर ठुकरा दिया था। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और ‘फुटपाथ’ बीच में ही बंद हो गई। दूसरी ओर, अक्षय कुमार की ‘खिलाड़ी’ रिलीज होकर सुपरहिट साबित हुई। यह फैसला उनके करियर के सबसे बड़े झटकों में से एक माना जाता है।

एक के बाद एक बंद होती रहीं फिल्में

‘फुटपाथ’ के बाद भी मुश्किलें खत्म नहीं हुईं। अरबाज की फिल्म ‘राम’ भी पूरी नहीं हो सकी। इस फिल्म में सलमान खान, पूजा भट्ट, सोनाली बेंद्रे और नासिर खान भी थे, लेकिन निर्माता और टीम के बीच विवाद के चलते प्रोजेक्ट रोक दिया गया। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘फैटल अट्रैक्शन’ के हिंदी रीमेक की योजना भी अधूरी रह गई। लगातार असफल प्रोजेक्ट्स की वजह से ऐसा लगने लगा था कि उनका फिल्मी करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा।

दरार बनी करियर का टर्निंग प्वाइंट

साल 1996 में आई फिल्म ‘दरार’ ने अरबाज खान की किस्मत बदल दी। फिल्म में उन्होंने एक हिंसक और सनकी पति का नकारात्मक किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इस शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड भी मिला। यही फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

अभिनेता से सफल निर्माता तक का सफर

‘दरार’ के बाद अरबाज खान ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘हलचल’, ‘हैलो ब्रदर’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें सबसे बड़ी सफलता निर्माता के रूप में मिली। साल 2010 में उन्होंने ‘दबंग’ का निर्माण किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। इसके बाद उन्होंने ‘दबंग 2’ का निर्देशन भी किया।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना