अपूर्वा मुखीजा और ऊर्फी जावेद लड़ाई (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

The Traitors के सेट पर ऊर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच छिड़ी जंग, इंस्टा स्टोरी से यूट्यूब तक मचा बवाल

करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स इन दिनों सिर्फ अपने कॉन्सेप्ट के लिए नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते विवादों को लेकर चर्चा में है। अब ऊर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच का झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ अब ऑफ-स्क्रीन भी जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कंटेस्टेंट ऊर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच हुए झगड़े ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जहां अपूर्वा ने यूट्यूब पर एक वीडियो डालकर अपने अनुभव बताए, वहीं ऊर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

दरअसल, अपूर्वा ने एक स्टोरीटाइम वीडियो में दावा किया कि शो के दौरान उनके और ऊर्फी के बीच एक गंभीर विवाद हुआ। इसके बाद ऊर्फी ने अपूर्वा के साथ हुई चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था। उन्होंने लिखा, “सब कुछ योजनाबद्ध था। हम लड़ाई के बाद बातचीत कर चुके थे। अब अपूर्वा इस कहानी को बड़ा बना रही हैं और मुझे विलेन दिखा रही हैं।”

ऊर्फी ने आगे लिखा कि अपूर्वा ने जन्नत जुबैर के माता-पिता से जुड़े एक संवेदनशील पल पर भी उनकी भावनाओं का मजाक उड़ाया। साथ ही जब ऊर्फी उन्हें सांत्वना देने गईं, तो अपूर्वा ने सभी के सामने उन्हें अपमानित किया। इस पर ऊर्फी ने गुस्से में जवाब दिया, लेकिन अब वह इस पूरे मामले से दुखी और हताश नजर आ रही हैं।

ऊर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो में कहा, “मैं कांप रही हूं। मैं खलनायक नहीं हूं। जब मुझे सबके सामने अपमानित किया गया, तो वो मेरे लिए बेहद तकलीफदेह था। मैं जानती हूं कि मुझे उस समय खुद पर काबू रखना चाहिए था, लेकिन मैं इंसान हूं।”

मामला यहीं नहीं रुका। एक रेडिट यूजर ने दावा किया कि ऊर्फी ने एक और चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें यह भी जिक्र था कि उन्होंने 'द ट्रेटर्स' जीत लिया है और दोनों ने यह प्लान किया था कि लड़ाई दर्शकों को शो से जोड़ने के लिए होगी। हालांकि, यह पोस्ट कुछ सेकंड में ही डिलीट कर दी गई।

इन सबके बीच अगर इस शो के बारे में बात करें, तो यह शो हॉलैंड के एक पॉपुलर रियलिटी शो का इंडियन वर्जन है, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और इसमें उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा, अंशुला कपूर और रफ्तार जैसे 20 लोग पार्टिसिपेट कर रहे हैं।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट