केनेडी मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Kennedy पर चली सेंसर की कैंची! गालियां म्यूट...डोनाल्ड ट्रंप शब्द गायब, अब इस दिन होगी रिलीज

Anurag Kashyap Kennedy Movie: अनुराग कश्यप की फिल्म 'केनेडी' को CBFC ने कई बदलावों के बाद A सर्टिफिकेट दिया है। सनी लियोनी और राहुल भट्ट स्टारर यह फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी।

स्नेहा मौर्या

Kennedy Film CBFC Cuts: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित क्राइम ड्रामा फिल्म 'केनेडी' ओटीटी रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की जांच प्रक्रिया से गुजर चुकी है। सनी लियोनी और राहुल भट्ट स्टारर इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने कई अहम बदलावों के बाद ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी है। यह फिल्म 20 फरवरी को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी।

सेंसर बोर्ड ने क्या-क्या बदला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के कुछ डायलॉग और सबटाइटल्स में इस्तेमाल की गई गालियों को म्यूट कर दिया गया है। इसके अलावा एक सीन में लिए गए ‘डोनाल्ड ट्रंप’ शब्द को बदलकर ‘पंप ट्रंप’ कर दिया गया। वहीं ‘दाऊद इब्राहिम ने...1993 में’ जैसे डायलॉग और उससे जुड़े दृश्य को हटाकर ‘पाकिस्तान डॉन’ शब्द से रिप्लेस किया गया है।

सेंसर बोर्ड ने लगभग 14 सेकेंड लंबे एक दृश्य-‘मटुंगा, मटुंगा... पुंगी बजाओ’ को भी हटाने का निर्देश दिया। साथ ही, फिल्म में जहां-जहां धूम्रपान दिखाया गया है, वहां एंटी-स्मोकिंग चेतावनी जोड़ना अनिवार्य किया गया। इन सभी संशोधनों के बाद फिल्म को 23 नवंबर 2023 को आधिकारिक सेंसर प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।

फिल्म की कुल अवधि 148 मिनट 54 सेकंड है, यानी करीब ढाई घंटे का यह क्राइम ड्रामा दर्शकों को एक गहरे और जटिल कथानक में ले जाता है।

कहानी में है अंधेरे का सफर

'केनेडी' की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे दुनिया मृत मान चुकी है। राहुल भट्ट इसमें पूर्व पुलिस अधिकारी उदय शेट्टी का किरदार निभा रहे हैं, जो अब ‘केनेडी’ नाम से नई पहचान के साथ जी रहा है। सिस्टम से अलग-थलग पड़ चुका यह शख्स गुप्त रूप से मुंबई की भ्रष्ट व्यवस्था के लिए हिटमैन की तरह काम करता है।

कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब उसकी मुलाकात सनी लियोनी के किरदार चार्ली से होती है। चार्ली का रहस्यमयी व्यक्तित्व केनेडी के भीतर चल रहे द्वंद्व को और तीखा कर देता है। फिल्म नैतिकता, अपराध और अस्तित्व के सवालों को बेहद डार्क अंदाज में पेश करती है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

फिल्म का इंटरनेशनल प्रीमियर 2023 में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे आलोचकों से सराहना मिली। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय दर्शक इस सस्पेंस और क्राइम से भरपूर कहानी को किस तरह अपनाते हैं।

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला