ख़राब हुई राही की हालत, अनुपमा हुई इमोशनल  
मनोरंजन

Anupamaa Update: राही को आया पैनिक अटैक, बा ने अनुपमा को दिया जीतने का आशीर्वाद

टीवी सीरियल Anupamaa के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही को पैनिक अटैक आ रहा है। वहीं बा अनुपमा को जीतने का आशीर्वाद देती है, जिसे सुनकर अनुपमा भावुक हो उठती है।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बापूजी के कहने पर अनुपमा शाह हाउस में रुकने के लिए तैयार हो जाती है, लेकिन जैसे ही राही को यह खबर मिलती है वह परेशान हो जाती है, उसे लगने लगता है कि उसकी मां उसका सब कुछ छीन लेगी। ऐसे में राही को पैनिक अटैक आने लगता है। वहीं दूसरी तरफ बा अनुपमा को जीत का आशीर्वाद देती है। कहती है, विजई भव।

अनुपमा शाह हाउस में पहुंची हुई है। पाखी अनुपमा के आने की खबर अनीता चाचा को देती है, तो अनीता यह खबर कोठारी हाउस तक पहुंचा देती है। वो कहती है अनुपम सीधे शाह हाउस आ गई है। तब मोटी बा और ख्याति भड़क जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा और अनुपमा की टीम के लिए कमरे का इंतजाम हो गया है। शाह हाउस को देखकर अनुपमा को पुराने दिन याद आने लगते हैं। तब अंश अनुपमा के पास आता है। अंश कहता है कि उसे उसकी बहुत याद आती है। प्रार्थना भी अनुपमा से बात करती है। अंश देखता है कि उसके पास कोई नहीं है तब वह प्रार्थना के साथ मिलकर अनुपमा से बात करने की कोशिश करता है।

अनुपमा को मिला जीत का आशीर्वाद

अनुपमा कान्हा की पूजा करती है। भजन गाती है, लेकिन इस बीच वह रो पड़ती है। बाद में बापूजी का आशीर्वाद लेती है। अनुपमा बा के पास जाती है, उसे उस वक्त बा का बर्ताव और बा के सभी ताने याद आते हैं, लेकिन फिर भी वह बा का पैर छूती है और बा भी उसे आशीर्वाद देती है। विजयी भव। यह सुनते ही अनुपम हैरान रह जाती है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बा का ये आशीर्वाद सफल होगा? क्या वाकई अनुपमा की जीत होगी?

किसकी होगी जीत

अनुपमा और राही के डांस कंपटीशन का फाइनल भी करीब आ रहा है। अनुपमा और राही का मुकाबला डांस कंपटीशन के फाइनल राउंड में होने वाला है। दोनों अपनी-अपनी जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं, देखना यह होगा कि आखिरकार जीत किसकी होती है।

EndFragment

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?