अनुपमा ने फिर मारी बाजी 
मनोरंजन

TV TRP Report: अनुपमा ने फिर मारी बाजी, दूसरे नंबर पर पहुंचा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

TV TRP News: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में ‘अनुपमा’ ने एक बार फिर बाजी मार ली है और पहले स्थान पर कायम है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का यह शो लगातार दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है।

सोनाली झा

TV TRP Rating this Week: टीवी जगत की ताजा टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है और इस हफ्ते भी दर्शकों की पसंद में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हर हफ्ते की तरह इस बार भी छोटे पर्दे के कई पॉपुलर शो ने दर्शकों का दिल जीता है। रुपाली गांगुली का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ लगातार पहले नंबर पर बना हुआ है, जबकि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने भी इस बार दर्शकों का दिल जीत लिया है।

पहले नंबर पर अनुपमा

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा’ इस हफ्ते भी टीआरपी चार्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है। शो की कहानी में लगातार आने वाले इमोशनल और फैमिली ट्विस्ट दर्शकों को बांधे रख रहे हैं। राजन शाही के इस शो की लोकप्रियता टीवी से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा और डिज्नी+हॉटस्टार तक छाई हुई है। पिछले पांच सालों से ये शो अपनी बादशाहत कायम रखे हुए है।

दूसरे नंबर पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्मृति ईरानी के ग्रैंड कमबैक के साथ शुरू हुआ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सीधे दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। दर्शक तुलसी, मिहिर और मिताली के नए ट्विस्ट से बेहद एंटरटेन हो रहे हैं। शो की स्टोरीलाइन और दमदार इमोशंस ने इसे टीआरपी में शानदार ग्रोथ दिलाई है। इतना ही नहीं अब आने वाले एपिसोड में तुलसी का साथ देने के लिए पार्वती भी आने वाली हैं।

तीसरे और चौथे स्थान का हाल

तीसरे नंबर पर है ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, जिसमें समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं चौथे स्थान पर ‘उड़ने की आशा सपनों का सफर’ है, जिसमें नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लन की जोड़ी को सराहा जा रहा है। शो का संदेश और प्रेरणादायक कहानी दर्शकों के दिल को छू रही है।

बाकी टॉप 10 शोज की लिस्ट

पांचवें नंबर पर ‘तुम से तुम तक’ ने अपनी जगह बनाई है। इस शो की रफ्तार इस हफ्ते बढ़ी है। छठे स्थान पर हमेशा की तरह कॉमेडी का बादशाह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है। सातवें नंबर पर फिर से ‘उड़ने की आशा’ का नाम दर्ज हुआ है। आठवें पर ‘वसुधा’, नौवें पर ‘गंगा मां की बेटियां’ और दसवें स्थान पर ‘पति पत्नी और पंगा’ ने अपनी जगह बनाई है। कुल मिलाकर, इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पारिवारिक ड्रामा और इमोशनल स्टोरीलाइंस का ही दबदबा कायम है।

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी