फाइनल की तैयारी में जुटी अनुपमा, क्या अब राही को मिलेगी हार  
मनोरंजन

Anupamaa Update: अनुपमा और राही की जिंदगी में आएगी खुशियां, होगा चमत्कार

टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुपमा और राही की जिंदगी में खुशियां आने वाली है और यह चमत्कार कान्हा जी करेंगे, क्योंकि दोनों कान्हा जी पर अटूट विश्वास रखती हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa: टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा की टीम को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल गई है और अब फाइनल में उसका मुकाबला राही की टीम से एक बार फिर होने वाला है, लेकिन इस बात से जहां जसप्रीत खुश होती है तो वहीं उसे यह शक भी है कि अनुपमा उसे एक बार फिर धोखा देगी और वह फाइनल कंपटीशन में भी हार जाएगी। क्या अनुपमा फाइनल में हारेगी या उसकी जीत होगी? यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन इसी बीच आज के एपिसोड में सिर्फ अनुपमा को ही खुशी नहीं मिली है वहीं राही भी खुश है। 

डांस कॉम्पिटिशन में हुए ड्रामा के बाद जब राही घर पहुंची, तो वह प्रेम से नाराज थी, इसलिए प्रेम हॉल में सोने के लिए चला जाता है। अगले दिन सुबह मोटी बा प्रेम को हॉल में सोता देखती है तो उसे हैरानी होती है। लेकिन खाने के लिए टेबल पर जब पूरा परिवार जमा होता है तब हर कोई राही की तारीफ करता है। मोटी बा राही को समझने की कोशिश करती है।

राही के सपोर्ट में मोटी बा और ख्याति

गौरव राही को बताता है कि न्यूज पेपर में उसका आर्टिकल लगा, जिसमें लिखा है। अनुपमा अपनी बेटी के लिए जानबूझकर हार गई। यह सुनते ही राही गुस्से से लाल हो जाती है। तब मोटी बा और ख्याति उसका सपोर्ट करते हैं कि यह कॉम्पिटिशन उसे अब किसी भी हाल में जितना होगा और सबको दिखाना होगा कि यह जीत उसने अपने दम पर हासिल की है। 

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 19 में होगा AI का इस्तेमाल, कंटेस्टेंट्स के हाथ होगी फैसलों की कमान

प्रेम को होगी हैरानी 

ख्याति और मोटी बा को राही का सपोर्ट करते देखा, प्रेम मन ही मन सोचता है कि प्यार इन्हें साथ नहीं ला पाया, लेकिन नफरत इन्हे एक साथ ले आई है। अनुपमा के लिए खुशी का मौका यह है कि डांस में हारने के बावजूद उसकी टीम को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल गई है। अब फाइनल में उसे अपना दम दिखाना होगा। इस बात से खुश होकर अनुपमा अपने घर चली जाती है। जसप्रीत और अनुपमा की टीम की बाकी महिलाओं को यह लग रहा है कि भले उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री फाइनल के लिए मिल गई है, लेकिन फाइनल में भी अनुपमा जीतने का प्रयास नहीं करेगी। अब देखना यह होगा कि आखिरकार फाइनल के दिन अनुपमा का प्रदर्शन कैसा रहता है। 

EndFragment

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति