अनुपमा शो में होगी वनराज शाह की वापसी, रोनित रॉय सुधांशु पांडे को करेंगे रिप्लेस  
मनोरंजन

Anupamaa Twist: वनराज शाह के रूप में होगी रोनित रॉय की एंट्री, होगा बड़ा ड्रामा

अनुपमा टीवी सीरियल में बहुत बड़ा ट्वीट आने वाला है। शो में वनराज शाह की वापसी होगी, लेकिन सुधांशु पांडे शो में वापसी नहीं कर रहे हैं, बल्कि रोनित रॉय अब वनराज शाह के रोल में नजर आएंगे।

अनिल सिंह

Anupamaa Shocking Twist: टीवी के सबसे लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में वनराज शाह की वापसी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब से इस किरदार को हटाया गया है तब से प्रशंसक लगातार वनराज शाह के किरदार के वापसी की मांग कर रहे हैं। अब खबर ये आ रही है कि शो मेकर्स ने वनराज शाह को वापस लाने का प्लान बना लिया है, लेकिन वह इस किरदार में सुधांशु पांडे को वापस नहीं ला रहे हैं, बल्कि अब इस किरदार में रोनित रॉय नजर आएंगे। हालांकि शो मेकर्स की तरफ से अभी इसके बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है।

अनुपमा शो में जब वनराज शाह और अनुज कपाड़िया के किरदार को हटाया गया था, तब ऐसा लग रहा था कि शो की टीआरपी पर इसका सीधा असर पड़ेगा। सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना दोनों ही शो से दूरी बना चुके हैं। इसी बीच अब यह खबर सामने आ रही है कि वनराज शाह के किरदार को वापस लाया जा रहा है। हालांकि अनुज कपाड़िया के किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। मेकर्स उसे लाने का प्लान बना रहे हैं या नहीं इसके बारे में आने वाले वक्त में पता चलेगा।

रोनित रॉय बनेंगे उम्र दराज वनराज शाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वनराज शाह का किरदार जल्द ही अनुपम शो में वापसी कर सकता है। प्रोडक्शन हाउस और रोनित रॉय के बीच इस रोल को लेकर बात फाइनल स्टेज में चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी रोनित रॉय उम्र दराज वनराज शाह के किरदार में शो में नजर आएंगे, क्योंकि वनराज शाह के किरदार को शो से दूर हुए काफी समय हो गया है। ऐसे में अचानक से किसी एक्टर का वनराज के रूप में आना दर्शकों के लिए भी चौंकाने वाली बात नहीं होगी, इससे उलट वनराज शाह की वापसी दर्शकों के लिए और उत्सुकता बढ़ाने वाली होगी।

वनराज शाह की वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि वनराज शाह की वापसी शो में साधारण तरीके से नहीं होगी, बल्कि एक बड़े ट्विस्ट और टर्न के साथ वनराज शाह के किरदार को शो में वापस लाया जाएगा, जो दर्शकों के लिए एक्साइटमेंट से भरपूर होने वाला है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि वनराज शाह के किरदार की वापसी का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह बड़ी खबर है. लेकिन जो सुधांशु पांडे की वापसी का इंतजार कर रहे थे, यह उनके लिए खतरे की घंटी है, क्योंकि इससे यह साफ हो रहा है कि सुधांशु पांडे की वापसी अनुपमा में नहीं होने वाली है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही