अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कोठारी परिवार के वारिस के लिए शाह निवास में छिड़ेगी बहस, वसुंधरा की ईंट से ईंट बजाएगी अनुपमा

Anupamaa Spoiler: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अंश-प्रार्थना की हल्दी फंक्शन के बीच वसुंधरा पहुंच जाएगी और नया ड्रामा शुरू कर देगी। वह कोठारी परिवार के वारिस पर अपना अधिकार जताएगी।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa Latest Update: टीवी का सबसे चर्चित शो अनुपमा लगातार दर्शकों के लिए नए-नए ड्रामे लेकर आ रहा है। यही वजह है कि सीरियल हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। शो का ताजा प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें हल्दी सेरिमनी के बीच एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा का पूरा परिवार अंश और प्रार्थना की हल्दी की रस्म धूमधाम से मना रहा होगा। हर कोई जश्न और खुशियों में डूबा होगा, तभी अचानक ख्याति और वसुंधरा वहां पहुंच जाएंगी। अनुपमा शुरुआत में उनका स्वागत करती है और शुक्रिया कहती है, लेकिन वसुंधरा तुरंत माहौल बदल देती है। वह साफ कहती है कि उनका यहां आने का मकसद खुशियों में शामिल होना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियां कम करना है।

शाह निवास में पहुंच वसुंधरा करेगी तमाशा

इसके बाद वसुंधरा सभी के सामने प्रार्थना को एक पैकेट थमाती है। जब लीला उससे पूछती है तो वह बताती है कि ये एक लीगल नोटिस है। नोटिस के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद प्रार्थना को अपना बच्चा कोठारी परिवार को सौंपना होगा। इस खुलासे से प्रार्थना और अंश हैरान रह जाते हैं और पूरा परिवार दंग रह जाता है।

आगे की कहानी में देखने को मिलेगा कि बच्चे को लेकर अनुपमा और वसुंधरा में तीखी बहस छिड़ जाएगी। अनुपमा गुस्से में कहेगी कि “आपको क्या लगता है, हम अपनी पांचवी पीढ़ी को यूं ही आपको सौंप देंगे? ये कागज मां की ममता से बड़ा नहीं हो सकता।” वहीं मोटी बा कहेंगी कि यह बच्चा उन्हें देना ही पड़ेगा। अनुपमा कड़ा जवाब देती है कि अगर वसुंधरा ने अपनी जिद जारी रखी तो वह उसकी चाल को नाकाम कर देगी।

माही को सुहागनों की तरह देख आगबबूला होगी ख्याति

दूसरी तरफ, शो में एक और ड्रामा माही के जरिए देखने को मिलेगा। माही सुहागनों की तरह सजती है, जिससे ख्याति आगबबूला हो जाती है। गुस्से में ख्याति उसकी चूड़ियां और सिंदूर तक निकालने लगती है। अनुपमा बीच-बचाव करने की कोशिश करती है, लेकिन ख्याति धक्का देकर कहती है कि अनुपमा उसकी बहू को मोहरा बनाकर उसे चोट पहुंचाना चाहती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वसुंधरा की इस चाल का जवाब अनुपमा कैसे देती है और क्या प्रार्थना व अंश अपने बच्चे को बचा पाएंगे।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज