शादी की खुशियों के बीच अनुपमा की बेइज्जती 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: शादी की खुशियों के बीच अनुपमा की बेइज्जती, वसुंधरा ने फोन पर उगला जहर

Anupama के आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। शादी की तैयारियों के बीच अनुपमा को नए अपमान का सामना करना पड़ेगा। पहले वह ईशानी की चोरी का सच सामने लाकर उसे सख्त चेतावनी देती है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Episode: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘अनुपमा’ में आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। रुपाली गांगुली और राजन शाही के इस हिट शो में एक बार फिर अनुपमा को अपमान और साजिशों का सामना करना पड़ेगा। कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां एक तरफ अनुपमा भारती और वरुण की शादी की तैयारियों में जुटी है, तो दूसरी तरफ रजनी और वसुंधरा उसके खिलाफ नई चालें चल रही हैं।

अब तक के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि अनुपमा को पता चल जाता है कि ईशानी ने रजनी के गहने चुराए हैं। यह सच सामने आते ही घर में हंगामा मच जाता है। अनुपमा बिना देर किए ईशानी की क्लास लगाती है और परिवार के सामने सच्चाई रखती है। इस खुलासे से पाखी को गहरा झटका लगता है और वह अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करती है।

ईशानी को जेल भेज देगी अनुपमा

अनुपमा गुस्से में यहां तक कह देती है कि अगर जरूरत पड़ी तो ईशानी को जेल भेज देगी। इससे ईशानी बुरी तरह डर जाती है और वह भारती व अनुपमा से माफी मांग लेती है। इसी बीच आने वाले एपिसोड में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। शादी की रस्मों के बीच अनुपमा थोड़ी देर आराम करने की कोशिश करेगी। इसी मौके का फायदा उठाकर रजनी कागजों पर अनुपमा के अंगूठे का निशान लेने की कोशिश करेगी, लेकिन अनुपमा की नींद टूट जाती है और उसकी चाल नाकाम हो जाती है।

अनुपमा को न्योता देगी ख्याति

दूसरी ओर, प्रार्थना के बेबी शॉवर की तारीख नजदीक आते ही ख्याति अनुपमा को फोन करती है और उसे समारोह में आने का न्योता देती है। बातचीत के दौरान ख्याति भावुक हो जाती है और बच्चे को लेकर अपनी चिंता जाहिर करती है। इसी बातचीत में वह प्रार्थना के बच्चे को आर्यन बताकर अनुपमा को चौंका देती है। लेकिन यहीं से असली ड्रामा शुरू होता है। अचानक वसुंधरा फोन छीन लेती है और अनुपमा पर जमकर जहर उगलती है।

वसुंधरा की बातों से अनुपमा का खौलेगा खून

वसुंधरा अनुपमा को ताना मारते हुए कहती है कि वह अब उसके घर में दोबारा आग लगाने नहीं देगी। वह साफ शब्दों में कह देती है कि अनुपमा उसके घर सिर्फ एक मेहमान बनकर आ सकती है। अगर उसने किसी भी मामले में दखल दिया, तो इस बार वह उसे नहीं छोड़ेगी। वसुंधरा अनुपमा की एक भी बात सुने बिना फोन काट देती है और ख्याति को भी उससे बात नहीं करने देती। इस अपमान से अनुपमा का खून खौल उठता है। टूटे मन से अनुपमा बा के पास जाती है और उन्हें पूरी कहानी सुनाती है।

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान