टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: रजनी रचेगी खतरनाक साजिश, जेल के पीछे सड़ने को मजबूर होगी अनुपमा, शाह परिवार में मचेगा कोहराम

Anupama Update: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में रजनी खतरनाक साजिश रचकर अनुपमा को जेल भिजवाने की कोशिश करेगी। सबूत जुटाते-जुटाते अनुपमा खुद फंस जाएगी। राही और भारती भी उसके खिलाफ खड़ी होंगी।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है। रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आने वाले एपिसोड्स में कहानी ऐसा खतरनाक मोड़ लेने वाली है, जहां रजनी अनुपमा के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरेगी और हालात उसे जेल तक पहुंचाने की कगार पर ला देंगे।

शो में इन दिनों चॉल बचाने की जद्दोजहद चल रही है। अनुपमा को समझ नहीं आ रहा कि वह चॉल टूटने से कैसे रोके, वहीं दूसरी ओर पराग अपने बिजनेस और विरासत को लेकर बुरी तरह परेशान है। अब तक दिखाया गया है कि रजनी की बातों में आकर पराग सीधा अपने घर पहुंचता है और वसुंधरा के पैरों में गिरकर अपनी नाकामी स्वीकार करता है। मां होने के नाते वसुंधरा पराग को संभालती जरूर है, लेकिन हालात बद से बदतर होते नजर आ रहे हैं।

शाह परिवार में मचेगा हड़कंप

इसी बीच अनुपमा को चॉल के बाहर रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उसका यह संघर्ष देखकर दर्शक भावुक हो जाते हैं, लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकने वाली। आने वाले एपिसोड में एक ऐसा धमाका होगा, जिससे पूरे शाह परिवार में हड़कंप मच जाएगा। अनुपमा रजनी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने की कोशिश करेगी ताकि उसकी सच्चाई सबके सामने आ सके। लेकिन रजनी पहले से ही एक खतरनाक चाल चल चुकी होगी।

खुद को बेबस पाएगी अनुपमा

रजनी अनुपमा को ऐसा फंसाएगी कि वह खुद को बेबस पाएगी और हालात उसे जेल के करीब ले जाएंगे। रजनी की इस साजिश के आगे फिलहाल अनुपमा की एक नहीं चलेगी। उधर, राही को जब पता चलेगा कि पराग ने अपनी जमीन-जायदाद को दांव पर लगा दिया है और इसका सीधा असर अनुपमा से जुड़ा हुआ है, तो उसका गुस्सा फूट पड़ेगा। राही अनुपमा को इस पूरे हालात का जिम्मेदार ठहराएगी और उस पर जमकर भड़केगी।

अनुपमा के खिलाफ होंगे राही-भारती

सिर्फ राही ही नहीं, बल्कि भारती भी अनुपमा के खिलाफ खड़ी नजर आएगी। भारती का मानना होगा कि रजनी कभी गलत हो ही नहीं सकती। भारती के आरोप और राही के गुस्से से अनुपमा पूरी तरह टूट जाएगी और खुद को अकेला महसूस करेगी। अब सवाल यह है कि क्या अनुपमा इस साजिश से खुद को बचा पाएगी या रजनी उसे सच में जेल के पीछे पहुंचा देगी? आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा और इमोशंस का जबरदस्त डोज मिलने वाला है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान