Raahi Professor in Anupama (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Anupama: राही की इज्जत लूटने की फिराक में प्रोफेसर, प्रेम के हाथों होगी प्रोफेसर की पिटाई

Anupamaa Spoiler: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में राही की इज्जत पर प्रोफेसर हाथ डालेगा, लेकिन प्रेम उसे बचाकर प्रोफेसर की पिटाई करेगा। इस बीच, अनुपमा को बुरा होने का एहसास होगा।

अनिल सिंह

Anupamaa Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' लगातार बड़े ट्विस्ट और टर्न से गुजर रहा है। हालांकि, भारती और वरुण की शादी का लंबा ट्रैक दर्शकों को थोड़ा बोर कर रहा है, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा भूचाल आने वाला है जो कहानी को पूरी तरह बदल देगा।

चॉल में राही और प्रेम की ज़िंदगी में एक बड़ा ड्रामा शुरू होने जा रहा है, जिसकी वजह से अनुपमा एक बार फिर मुश्किल में पड़ जाएगी।

राही को अकेले छोड़ते ही प्रोफेसर की घिनौनी हरकत

सीरियल के आने वाले एपिसोड में, अनुपमा को रजनी से बचकर रहने की राही की सलाह को नजरअंदाज करते हुए दिखाया जाएगा। इसी बीच, राही और प्रेम को एक साथ अकेले में रोमांस करने का मौका मिलेगा, जिससे राही को एहसास होगा कि प्रेम उसे आज भी बहुत प्यार करता है।

इन दोनों को साथ देखकर प्रोफेसर जल-भुन जाएगा और वादा करेगा कि वह राही और प्रेम को अलग करके रहेगा।

जैसे ही प्रेम, राही को छोड़कर जाएगा, मौका पाकर प्रोफेसर राही के पास पहुँच जाएगा। मौका पाते ही प्रोफेसर राही की इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश करेगा। राही लाख कोशिश करेगी कि वह उसे बताए कि वह उससे प्यार नहीं करती, लेकिन प्रोफेसर उसकी एक नहीं सुनेगा।

प्रेम करेगा प्रोफेसर की सरेआम धुलाई

ठीक इसी समय, प्रेम वापस राही के पास पहुँच जाएगा। राही को चिल्लाते और खुद को बचाने की कोशिश करते देखकर प्रेम का पारा सातवें आसमान पर पहुँच जाएगा। प्रेम बिना देरी किए प्रोफेसर की जबरदस्त पिटाई करेगा। प्रेम का गुस्सा देखकर प्रोफेसर डर जाएगा और तुरंत पलटा मारकर प्रेम के सामने दावा करेगा कि वह अब से राही को परेशान नहीं करेगा। यह ड्रामा अनुपमा की कहानी में एक नया मोड़ लाएगा।

टूट जाएगी भारती और वरुण की शादी

दूसरी ओर, अनुपमा भारती और वरुण की शादी की तैयारियों में व्यस्त रहेगी। अचानक ही अनुपमा को घबराहट होने लगेगी और उसे लगेगा कि कुछ बुरा होने वाला है। हालांकि, अनुपमा खुद को समझाकर भारती को सजाने में लग जाएगी और चॉल की महिलाएं जश्न मनाएंगी।

लेकिन कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब भारती और वरुण की शादी ऐन मौके पर टूट जाएगी। अब यह शादी क्यों टूटेगी और राही-प्रेम का ड्रामा अनुपमा को कैसे प्रभावित करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज