Anupama Upcoming Twist: अनुपमा की पीठ में खंजर घोंपेगी उसकी ही सहेली, शुरू होगा नया षड्यंत्र

Anupama Spoiler: रजनी अनुपमा की पीठ में खंजर घोंपने वाली है। सामने से मदद का भरोसा देकर वह गौतम के साथ मिलकर चॉल को तोड़ने की साजिश रच रही है। आने वाले एपिसोड में अनुपमा को मिलेगा बड़ा धोखा।
Anupama will be stabbed in the back by her own friend
अनुपमा की पीठ में खंजर घोंपेगी उसकी ही सहेली
Published on: 
Updated on: 

Anupama Spoiler: स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है। राजन शाही के इस शो में रजनी की एंट्री ने कहानी को नया मोड़ दे दिया है। अनुपमा को लगता है कि उसकी पुरानी सहेली रजनी आज भी पहले जैसी ही है, लेकिन सच्चाई बिल्कुल उलटी है। रजनी अब वह नहीं रही, जिस पर अनुपमा आंख बंद कर भरोसा कर सके।

अब तक की कहानी में दिखाया गया कि अनुपमा अपनी सहेली से मिलने की बात राही को बताती है और रजनी को याद करते हुए भावुक हो जाती है। दूसरी तरफ गौतम रजनी से मदद मांगने के लिए मुंबई पहुंचता है और करोड़ों का लालच देकर उसे अपने पाले में करने की कोशिश करता है। लालच में आकर रजनी गौतम के साथ समझौता कर लेती है और यहीं से शुरू होता है नया षड्यंत्र।

अनुपमा को मिलेगा नोटिस

आने वाले एपिसोड में चॉल के लोग अनुपमा के पास पहुंचेंगे और उन्हें एक नोटिस मिलने की बात बताएंगे। वे अनुपमा से रजनी के जरिए मदद दिलाने की गुहार लगाएंगे। अनुपमा भी निस्वार्थ भाव से रजनी के पास जाएगी और उससे पूरी बात शेयर करेगी। इस दौरान रजनी अनुपमा को यह भरोसा दिलाएगी कि वह उसके साथ है और चॉल के लोगों की मदद करेगी।

सदमे में चली जाएगी अनुपमा

लेकिन असली खेल यही से शुरू होता है कि रजनी का यह वादा सिर्फ एक छलावा है। रजनी सामने से तो अनुपमा का साथ देने का नाटक करेगी, लेकिन पीछे से वह गौतम के साथ मिलकर चॉल को तोड़ने की साजिश में जुटी होगी। रजनी के आश्वासन के बावजूद तोड़फोड़ की टीम चॉल पर पहुंच जाएगी, जिसे देख अनुपमा सदमे में चली जाएगी।

मोर्चा संभालेगी अनुपमा

अनुपमा तुरंत मोर्चा संभालेगी और रजनी से जवाब मांगने पहुंचेगी। इसी टकराव के दौरान अनुपमा को यह भी पता चलेगा कि गौतम वही बिल्डर है जो उसकी चॉल को गिराना चाहता है। यह खुलासा अनुपमा की ज़िंदगी में एक और बड़ा तूफान खड़ा कर देगा। शो में अब देखने वाली बात होगी कि अनुपमा इस नए षड्यंत्र का कैसे मुकाबला करती है और क्या वह अपनी चॉल और दोस्तों को बचा पाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com