अनुपमा अपकमिंग एपिसोड (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: मां के हक के लिए राही बनी ढाल, पेपर्स जलते ही पलटेगा खेल, रजनी की हार तय

Anupama Twist: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में राही अपनी मां के हक के लिए ढाल बनकर खड़ी होगी। चॉल के पेपर्स जलते ही रजनी की साजिश बेनकाब हो जाएगी। मंडप में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा खेल को पलट देगा।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Episode: राजन शाही और रुपाली गांगुली के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते पांच सालों से दर्शकों का दिल जीत रहा यह सीरियल एक बार फिर बड़े ट्विस्ट के साथ सुर्खियों में है। मौजूदा ट्रैक में रजनी की साजिशें अब अपने चरम पर पहुंचती दिख रही हैं, लेकिन जल्द ही उसकी चाल उसी पर भारी पड़ने वाली है।

अब तक आपने देखा कि रजनी की बातों में आकर अनुपमा चॉल के पेपर्स पर साइन कर देती है। इस गलती की वजह से राही अपनी मां से नाराज हो जाती है। इसी बीच अनुपमा के घर पुलिस की एंट्री होती है और जस्सी व ईशानी के थाने पहुंचने की खबर से पूरा मोहल्ला हिल जाता है। पुलिस की पूछताछ और मोहल्लेवालों के तानों से अनुपमा टूटती नहीं, बल्कि सबको करारा जवाब देती है। वह न सिर्फ लोगों को उनकी औकात याद दिलाती है, बल्कि पुलिस को भी साफ शब्दों में सुना देती है।

भारती और वरुण की शादी तोड़ने का फैसला लेगी रजनी

आने वाले एपिसोड में रजनी इस पूरे हंगामे का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। वह दावा करेगी कि अनुपमा का परिवार बदनाम है और ऐसे में वह भारती और वरुण की शादी इस घर में नहीं कर सकती। रजनी शादी तोड़ने का फैसला लेगी, जिससे अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। पहली बार रजनी खुले तौर पर अनुपमा को तेवर दिखाती नजर आएगी।

रजनी की पोल खोल देगी राही

इसी दौरान राही सच्चाई की तह तक पहुंचने का फैसला करेगी। उसे चॉल से जुड़े वो कागजात मिल जाएंगे, जिन पर अनुपमा ने अनजाने में साइन कर दिए थे। पेपर्स पढ़ते ही राही समझ जाएगी कि रजनी ने कितनी बड़ी साजिश रची है। बिना वक्त गंवाए वह सीधे शादी के मंडप में पहुंचकर रजनी की पोल खोल देगी। सबके सामने राही रजनी के हाथ से चॉल के पेपर्स छीन लेगी और अनुपमा की आंखों के सामने उन्हें आग के हवाले कर देगी। ये पल रजनी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

गुस्से में बौखला जाएगी रजनी

उसकी सालों की प्लानिंग कुछ ही सेकंड में राख हो जाएगी। गुस्से में बौखलाई रजनी राही से भिड़ेगी, लेकिन इस बार राही भी पीछे हटने वाली नहीं होगी। बताया जा रहा है कि इसी ड्रामे के दौरान राही रजनी को जोरदार तमाचा भी मार सकती है। इस धमाकेदार घटनाक्रम के बाद ‘अनुपमा’ की कहानी एक नए मोड़ पर आ जाएगी, जहां मां-बेटी एकजुट होकर रजनी के खिलाफ खड़ी नजर आएंगी।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल