-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupama Upcoming Twist Prem Exposes Varun Rajni Plot
Anupama Twist: ईशानी-जस्सी की गिरफ्तारी से अनुपमा की होगी बेइज्जती, वरुण-रजनी की सच्चाई लाएगा प्रेम
- Written By: सोनाली झा
Anupama Spoiler: अनुपमा में प्रेम वरुण और रजनी की साजिश को सबके सामने उजागर करेगा। रजनी द्वारा चॉल हड़पने की सच्चाई सामने आने से अनुपमा टूट जाएगी। ईशानी-जस्सी की गिरफ्तारी शो में नया ड्रामा लाएगा।

अनुपमा और रजनी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Prem Exposes Varun And Rajni: राजन शाही और रुपाली गांगुली के सुपरहिट टीवी शो ‘अनुपमा’ में आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। कहानी इस वक्त ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां अनुपमा चारों तरफ से मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। जिस रजनी को वह अब तक अपना समझती रही, वही उसकी जिंदगी में सबसे बड़ा तूफान बनकर खड़ी हो जाएगी। वहीं प्रेम एक ऐसा कदम उठाने वाला है, जिससे वरुण और रजनी की साजिश सबके सामने आ जाएगी।
अब तक आपने देखा कि वरुण और भारती की शादी के दौरान रजनी लगातार अनुपमा पर दबाव बना रही है। इसी दबाव में आकर अनुपमा चॉल के पेपर्स पर साइन कर देती है। इस बात का पता चलते ही राही अपनी मां पर बुरी तरह भड़क जाती है और रजनी पर भरोसा न करने की चेतावनी देती है। दूसरी ओर ईशानी और जस्सी पुलिस रेड में फंस जाती हैं और उन्हें जेल भेज दिया जाता है। इस खबर से अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है।
भारती की शादी में पहुंची पुलिस
आने वाले एपिसोड में शादी का माहौल अचानक मातम में बदल जाएगा। पुलिस ईशानी और जस्सी को लेकर भारती की शादी में पहुंच जाएगी और पूरे मोहल्ले के सामने अनुपमा के परिवार पर सवाल खड़े कर दिए जाएंगे। मोहल्ले वाले अनुपमा और उसकी बेटियों को लेकर गलत बातें कहेंगे और परिवार की इज्जत उछालने की कोशिश करेंगे। शुरुआत में अनुपमा सब कुछ चुपचाप सहती नजर आएगी, लेकिन जल्द ही वह अपनी हिम्मत दिखाते हुए सबको करारा जवाब देगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
वरुण और रजनी को एक्सपोज करेगा प्रेम
इसी बीच कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब प्रेम वरुण को सबके सामने एक्सपोज कर देगा। प्रेम बताएगा कि कैसे वरुण और रजनी मिलकर अनुपमा को पागल साबित करने की कोशिश कर रहे थे और उसकी चॉल हड़पने की पूरी साजिश रच चुके हैं। यह सच्चाई सामने आते ही रजनी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अनुपमा को एहसास होगा कि वह जिस पर आंख बंद करके भरोसा कर रही थी, वही उसे बर्बाद करने पर तुली थी।
ये भी पढ़ें- नागिन को मिलेगी नई चुनौती, ड्रैगन के बाद खूंखार भेड़िए की एंट्री, फैंस हुए एक्साइटेड
चॉल को तोड़ने की पूरी तैयारी कर लेगी रजनी
अनुपमा जब रजनी से सवाल करने पहुंचेगी, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। रजनी चॉल को तोड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी होगी। यहीं से अनुपमा और रजनी के बीच खुली जंग शुरू होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा अपनी सूझबूझ और हिम्मत से सब कुछ बचा पाएगी या रजनी की चालें उस पर भारी पड़ेंगी। आने वाले एपिसोड्स में ‘अनुपमा’ का यह ट्रैक दर्शकों को भावनाओं और सस्पेंस से भरपूर सफर पर ले जाने वाला है।
Anupama upcoming twist prem exposes varun rajni plot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













