अनुपमा ख्याति को भेजेगी पागलखाने 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: अनुपमा ख्याति को भेजेगी पागलखाने, तोषु करेगा राजा पर हमला, शाह हाउस में मचेगा बवाल

Anupama Twist: टीवी शो अनुपमा में आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा और ख्याति की बहस माही को लेकर बढ़ जाएगी, जहां अनुपमा कहेगी कि ख्याति को अब मेंटल ट्रीटमेंट की जरूरत है, वरना उसे पागलखाने भेजना पड़ेगा।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Update: स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों दर्शकों को हर एपिसोड में तगड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है। दिवाली के जश्न के बाद अब कहानी में एक ऐसा मोड़ आने वाला है जो पूरे शाह और कोठारी परिवार की जिंदगी बदल देगा। अनुपमा की एक सलाह से शुरू होगा विवादों का तूफान और तोषु की हरकत से मचेगा घर में कोहराम।

हाल ही में दिखाया गया कि अनुपमा दिवाली के मौके पर पूरे परिवार के साथ जश्न मनाती है। लेकिन लीला यानी बा उसे याद दिलाती है कि उसे घर की जिम्मेदारियों से भागना नहीं चाहिए। इस पर अनुपमा कहती है कि वह अब अपने सपनों का पीछा कभी नहीं छोड़ेगी और जल्द ही सपनों के शहर जाने वाली है। वहीं दूसरी ओर, कोठारी हाउस में ईशानी का नया ड्रामा शुरू हो चुका है।

अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड

आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि पाखी को शक हो जाएगा कि ईशानी किसी गलत हरकत में शामिल है। पाखी जल्द ही ईशानी की जासूसी शुरू कर देती है और सच्चाई सामने आने पर उसके होश उड़ जाते हैं, ईशानी अपने ही जीजा पर डोरे डाल रही होती है! पाखी उसे सबक सिखाने की कोशिश करती है, लेकिन ईशानी चालाकी से हर बार उससे बच निकलती है। इसके बाद मां-बेटी के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा। ईशानी, अपनी मां से बदला लेने के लिए, उसे धीरे-धीरे स्लो प्वाइजन देना शुरू कर देती है। नशे की हालत में रहने लगी पाखी अब अपनी बेटी से पूरी तरह हारती दिखेगी।

अनुपमा और ख्याति की होगी बहस

दूसरी ओर, अनुपमा और ख्याति के बीच माही की वजह से जबरदस्त बहस होगी। अनुपमा गुस्से में कहेगी कि ख्याति अभी भी अपने बेटे की मौत के सदमे से बाहर नहीं आई है और उसे तुरंत इलाज की जरूरत है। अनुपमा पराग को सलाह देगी कि वह ख्याति को किसी थेरपिस्ट या मेंटल हेल्थ डॉक्टर के पास ले जाए। अनुपमा यहां तक कहेगी कि अगर ख्याति नहीं सुधरी, तो उसे पागलखाने भेजना पड़ेगा।

राजा की पिटाई करेगा तोषु

वहीं, शाह परिवार में एक और विस्फोट होने वाला है। तोषु को पता चल जाएगा कि राजा, परी को धोखा दे रहा है। गुस्से में वह राजा पर टूट पड़ेगा और उसकी पिटाई कर देगा। इस झगड़े के बाद कोठारी हाउस में भारी हंगामा मच जाएगा। इस बीच, चौंकाने वाली बात यह होगी कि राजा, परी से तलाक लेने का फैसला करेगा क्योंकि वह फिर से ईशानी के साथ जुड़ चुका है। ये खबर सुनकर परी को गहरा सदमा लगेगा। शो की कहानी अब भावनाओं, रिश्तों और धोखे के उस मोड़ पर पहुंच गई है जहां हर किरदार की जिंदगी बदलने वाली है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन