मनोरंजन

अंशुला कपूर का छलका दर्द, बोनी कपूर और श्रीदेवी के शादी के बाद का बताया किस्सा

अंशुला कपूर अर्जुन कपूर की बहन हैं। अंशुला ने बोनी कपूर और श्रीदेवी के शादी के बाद का किस्सा बताया है और बताया है कि उस समय लोग फैमिली वैल्यू और परवरिश की बातें करने लगे थे। आइए जानते हैं अंशुला कपूर ने क्या कुछ कहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: अंशुला कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी की बेटी हैं और अर्जुन कपूर की बहन हैं। कपूर खानदान की वह इकलौती सदस्य हैं, जिन्होंने बॉलीवुड का रुख नहीं किया। अंशुला कपूर ने ताजा इंटरव्यू में माता-पिता के डिवोर्स का किस्सा शेयर किया है। अंशुला ने वह कहानी बताई है, जब बोनी कपूर ने मोना शौरी को तलाक दे दिया था और श्रीदेवी से शादी कर ली थी। अंशुल ने बताया कि उन्हें तब लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में अंशुला कपूर ने बताया जब बोनी कपूर और मोना शौरी का तलाक हुआ था। तब उनकी मां मोना शौरी, अर्जुन कपूर और उनको लेकर अलग रहने चली गई थी। उस समय उनकी मां ने ही उनकी परवरिश की उनकी देखरेख और खानपान का जिम्मा अकेले ही उनकी मां ने अपने कंधे पर उठाया था। अंशुल ने बताया कि वही हमारी माता और पिता दोनों बन गई थी।

इंटरव्यू के दौरान अंशुला ने बताया कि उनकी मां ने अर्जुन कपूर और उनके बीच कभी भेदभाव नहीं किया और हम दोनों की परवरिश में मां ने कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन इसके बावजूद हमारी परवरिश पर लोग सवाल उठने लगे थे। हमें फैमिली वैल्यूज और परवरिश को लेकर ताने सुनने पड़ते थे।

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अंशुला कपूर जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं, उन्होंने अपनी परवरिश और अपनी मां के बारे में खुलकर बात की है। बोनी कपूर ने जब उनकी मां को तलाक दिया था और श्रीदेवी से शादी की थी तब परिवार के लिए मुश्किल दौर था और उस मुश्किल दौर को अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने अपनी मां के साथ झेला है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस