अंजलि आनंद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मेरी एक्टिंग नहीं, मेरा शरीर देखा जाता है' अंजलि आनंद का खुलासा, सुनकर रह जाएंगे हैरान

Dhamaal 4 Anjali Anand body shaming: फेमस एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने फिल्म इंडस्ट्री में बॉडी टाइप के आधार पर होने वाली कास्टिंग पर बड़ा दर्द शेयर किया है। कहा शारीरिक बनावट के कारण रोल ऑफर किए जाते है

यति सिंह

Anjali Anand acting career: हाल ही में फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज के बीच एक्ट्रेस अंजलि आनंद का एक ऐसा ही दर्द छलककर सामने आया है, जिसने बॉलीवुड के कास्टिंग ट्रेंड्स पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंजलि ने बेबाकी से स्वीकार किया है कि फिल्ममेकर्स आज भी उन्हें उनके टैलेंट देखने के बजाय केवल उनके बॉडी टाइप के आधार पर रोल देते हैं।

अंजलि आनंद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस कड़वी हकीकत को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें इंडस्ट्री में जो भी काम मिला है, उसमें सबसे पहले मेकर्स ने उनके लुक्स और शरीर पर ध्यान दिया। जब उन्हें कास्ट कर लिया जाता है, तब कहीं जाकर मेकर्स को समझ आता है कि वह एक्टिंग में भी बेहतरीन हैं। अंजलि के मुताबिक यह एक ऐसा सिलसिला बन गया है जो उनके पूरे करियर में लगातार देखने को मिल रहा है। शुरुआती दौर से लेकर आज तक फिल्मों में उन्हें ऐसा कोई किरदार नहीं मिला, जिसका जुड़ाव कहीं न कहीं उनके बढ़े हुए वजन से न रहा हो।

वेब सीरीज 'अनटैग' से लेकर रणवीर सिंह की बहन बनने का सफर

अगर अंजलि के सफर पर नजर डालें तो अंजलि ने अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज 'अनटैग' से की थी। इस सीरीज में भी उन्हें उनके बॉडी टाइप की वजह से ही चुना गया था। इसके बाद वह टीवी शो 'ढाई किलो प्रेम' में नजर आईं, जहां उनके वजन को ही कहानी का मुख्य केंद्र बनाया गया था।

अंजलि को सबसे बड़ी पहचान फिल्म मेकर करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह की छोटी बहन गायत्री रंधावा उर्फ गोलू का रोल निभाया था। हालांकि इस हाई-प्रोफाइल रोल को भी काफी तारीफ मिली, लेकिन यह किरदार भी उनके ज्यादा वजन और उस पर आधारित पारिवारिक तानों के इर्द-गिर्द बुना गया था।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काम के बदले एक्टिंग के मायने

अंजलि आनंद का मानना है कि फिल्मों की तुलना में डिजिटल स्पेस यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें अपनी टैलेंट दिखाने के ज्यादा बेहतर मौके मिले हैं। उन्होंने बताया कि वेब सीरीज 'रात जवान है' और 'डब्बा कार्टेल' जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके किरदारों को केवल शारीरिक बनावट तक सीमित नहीं रखा गया।

इन सीरीज में उन्हें गहराई वाले और मजबूत किरदार निभाने का अवसर मिला, जहां उनकी एक्टिंग को खुलकर सामने आ सका। हालांकि फिल्मों को लेकर वह अब भी यही उम्मीद करती हैं कि आने वाले समय में फिल्म डायरेक्टर अपनी सोच बदलेंगे और उन्हें एक ऐसी भूमिका की पेशकश करेंगे जिसका उनके शरीर से कोई वास्ता नहीं होगा।

'धमाल 4' में काम न करने का बना लिया था पूरा मन

आजकल बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' में अंजलि आनंद मुख्य भूमिका निभाई हैं। वह हमेशा से ही बॉडी-शेमिंग करने वालों के खिलाफ रही हैं और ऐसे में खुद ऐसा रोल करना उनके सिद्धांतों के उल्टा था। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया ताकि वह इस किरदार को अपनी संवेदनशीलता से बेहतर बना सकें।

बता दें कि फिल्म 'धमाल 4' में उनके साथ रितेश देशमुख जैसे बड़े कलाकार मौजूद हैं। अंजलि ने खुलासा किया कि शुरुआत में वह इस फिल्म का हिस्सा बिल्कुल नहीं बनना चाहती थीं क्योंकि इसमें उनके वजन को लेकर कुछ ऐसे मजाक शामिल थे जो उन्हें असहज कर रहे थे।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट