'आवारापन 2' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध, निभाएंगे सिकंदर का अहम किरदार

Aniruddh Rawal Film Awarapan 2: परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में अनिरुद्ध सिकंदर का अहम किरदार निभाएंगे।

सोनाली झा

Aniruddh Rawal Debut: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म में वह 'सिकंदर' नाम का अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले अनिरुद्ध नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज 'स्कूप' में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं।

अनिरुद्ध रावल सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि फिल्ममेकिंग की बारीकियों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान उन्हें फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को करीब से समझने का मौका मिला। अभिनय को निखारने के लिए उन्होंने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के मार्गदर्शन में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली।

भट्ट और रावल परिवार का पुराना रिश्ता

अनिरुद्ध का डेब्यू सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं, बल्कि दो पुराने फिल्मी परिवारों के रिश्ते की नई कड़ी भी माना जा रहा है। करीब 38 साल पहले मुकेश भट्ट ने विशेष फिल्म्स के बैनर तले अपनी पहली फिल्म 'कब्ज़ा' बनाई थी, जिसमें परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आए थे। अब उसी बैनर से उनके बेटे अनिरुद्ध अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

14 अगस्त को रिलीज होगी आवारापन 2

'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विकी, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

19 साल बाद लौट रही है आवारापन

गौरतलब है कि 'आवारापन 2', साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी थी, लेकिन समय के साथ इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। अब 19 साल बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में अनिरुद्ध रावल का डेब्यू भी फिल्म की सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो गया है।

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें