अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ का सीक्वल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अनिल कपूर ने दिया बड़ा इशारा! 25 साल बाद फिर गूंजेगा ‘नायक’, सीक्वल को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

Nayak Part 2 Update News: अनिल कपूर की सुपरहिट कल्ट फिल्म ‘नायक’ के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एक्टर ने फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं और पार्ट 2 की तैयारी शुरू हो सकती है।

स्नेहा मौर्या

Anil Kapoor Nayak Sequel: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने अपने चार दशक लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। ‘तेजाब’, ‘बेटा’, ‘विरासत’ और ‘पुकार’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बनाया, लेकिन साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘नायक’ उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई।

हालांकि रिलीज के वक्त यह पॉलिटिकल ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित नहीं हो पाई थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म दर्शकों के बीच इतनी लोकप्रिय हुई कि इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया। तभी से फैंस लगातार इसके सीक्वल की मांग करते आ रहे हैं।

‘नायक 2’ को लेकर क्यों बढ़ी उम्मीदें?

अब ऐसा लग रहा है कि दर्शकों की यह पुरानी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ‘नायक’ के राइट्स फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (2016) के निर्माता दीपक मुकुट के पास थे। लेकिन हालिया जानकारी के अनुसार, अनिल कपूर ने उनसे ये अधिकार खरीद लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि अनिल कपूर इस फिल्म को अपने दिल के बेहद करीब मानते हैं और इसलिए इसके राइट्स अपने पास रखना चाहते थे। यही नहीं, वह अब इसके सीक्वल पर भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

दूसरे पार्ट में हैं अपार संभावनाएं

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अनिल कपूर अच्छी तरह जानते हैं कि ‘नायक’ को सालों से दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। उनका मानना है कि फिल्म की कहानी में आज के दौर के हिसाब से दूसरे भाग की असीम संभावनाएं हैं। बदलते राजनीतिक माहौल और सामाजिक मुद्दों के बीच ‘नायक 2’ एक बार फिर जनता से जुड़ने वाली फिल्म बन सकती है।

क्या थी ‘नायक’ की कहानी?

‘नायक’ में अनिल कपूर के साथ रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, शिवाजी सतम और नीना कुलकर्णी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं पूजा बत्रा और सुष्मिता सेन ने फिल्म में कैमियो किया था।

इस फिल्म को मशहूर निर्देशक शंकर ने लिखा और निर्देशित किया था। कहानी एक साहसी टीवी पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दिन के लिए महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनता है। इस एक दिन में वह ऐसे बड़े और क्रांतिकारी फैसले लेता है कि देखते ही देखते वह जनता के बीच नेशनल आइकन बन जाता है।

जल्द आएगा ‘नायक 2’?

फिलहाल ‘नायक 2’ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अधिकारों की खरीद के बाद उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं। अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो यह अनिल कपूर के करियर की सबसे चर्चित वापसी में से एक साबित हो सकता है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा