Photo - Social Media  
मनोरंजन

'भाबी जी घर पर हैं' की ‘अंगूरी भाभी’ ने पति पीयूष से खत्म किया रिश्ता, इस वजह से टूटी 19 साल की शादी

संदीप पांडे

मुंबई : लोकप्रिय (Popular) टीवी कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' (Bhabi Ji Ghar Par Hai) की एक्ट्रेस 'अंगूरी भाभी' (Angoori Bhabhi) यानी शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) को लेकर एक बेहद हैरान करने देने वाली खबर सामने आ रही है। अदाकारा ने अपने पति पीयूष पूरी (Piyush Poorey) से अपने 19 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया है। उन्होंने पति से तलाक ले लिया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना एक्ट्रेस ने इस बात को खुद कंफर्म किया है।

शुभांगी अत्रे ने ईटाइम्स संग बातचीत में बताया कि वह अपने पति पीयूष पूरी से एक साल से अलग रह रही हैं। उन्होंने पति से तलाक ले लिया है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो और उनके पति पीयूष ने अपने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में उन्हें अलग होना पड़ा। उन्होंने कहा कि शादी की नींव आपसी सम्मान, विश्वास और दोस्ती पर टिकी होती है। शुभांगी अत्रे ने आगे कहा, "आखिर में हमें एहसास हुआ कि हम अपने आपसी मतभेदों को हल नहीं कर सकते इसलिए हमने एक-दूसरे को स्पेस देने और अपनी पर्सनल लाइफ और करियर पर फोकस करने का फैसला किया।"

शुभांगी अत्रे ने आगे कहा, “यह अभी भी मुश्किल है। मेरा परिवार मेरी पहली प्रायोरिटी है और हम सभी चाहते हैं कि हमारे परिवार हमारे आस पास हो, लेकिन कुछ नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है, जब इतने सालों का रिश्ता टूटता है, तो यह आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करता है। मैं भी इससे प्रभावित हुई थी, लेकिन हमें यह कदम उठाना पड़ा, और मैं इससे सहमत हूं।” बता दें कि 2003 में शुभांगी अत्रे इंदौर में पीयूष पूरी के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। एक्ट्रेस को एक 18 साल की बेटी भी हैं। जो इस वक्त एक्ट्रेस के पास ही है, लेकिन बेटी की परवरिश शुभांगी और पीयूष साथ मिलकर करेंगे। 

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील