28 साल की हुईं अनन्या पांडे, मां ने शेयर किया बचपन का वीडियो
पापा चंकी पांडे के साथ दिखी अनन्या की क्यूट बॉन्डिंग
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से शुरू किया था फिल्मी सफर
Ananya Panday Birthday Childhood Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज 28 साल की हो गई है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे 90 के दशक के हीरो चंकी पांडे की बेटी है।
अनन्या के जन्मदिन के मौके पर चंकी पांडे की पत्नी और अनन्या की मां भावना पांडे ने अपनी बेटी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर कर अनन्या के बचपन की यादें ताजा कर दी है।
अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी को बर्थडे विश करते हुए एक स्पेशल वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में अनन्या के बचपन की झलक देखने के लिए मिली है। इस पोस्ट के कैप्शन में भावना ने लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बच्ची। तुम कैमरे के लिए पैदा हुई हो। आपको सबसे शानदार साल की शुभकामनाएं। चमकते रहो। तुम हमें हर दिन गर्व महसूस कराती हो।
भावना पांडे के द्वारा पोस्ट की गई इस वीडियो में चंकी पांडे और अनन्या पांडे के बीच क्यूट पापा बेटी बॉन्ड देखने मिल रहा है। इस वीडियो में चंकी अनन्या को पापा कहने के लिए कहते है, जिसपर वो पापा की जगह चंकी पांडे कहती हुई काफी प्यारी लग रही है। इस वीडियो में चंकी और अनन्या के बचपन की काफी सारी प्यारी यादें ताजा हो गई है। इस वीडियो में अनन्या का मस्ती भरा अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी होने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में स्टार किड के तौर पर पहचान मिली, लेकिन अनन्या ने अपनी फिल्मों, अभिनय और फैशन स्टाइल के जरिए अलग मुकाम बनाने की कोशिश की है। फिल्मी पर्दे से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक, अभिनेत्री ने कई तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी नजर आए थे। अपनी पहली फिल्म के बाद अनन्या ने कई अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काम किया और धीरे-धीरे अपने अभिनय के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचा।