आम्रपाली दुबे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जब घर में होने लगा गड़बड़ घोटाला, तो आम्रपाली दुबे बनीं जासूस, ‘सीआईडी बहू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Amrapali Dubey New Film: आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बहू के जासूसी अवतार में ससुराल के छिपे राज और घरेलू साजिशें सामने आती दिखेंगी।

स्नेहा मौर्या

Amrapali Dubey CID Bahu Trailer: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा आम्रपाली दुबे अपनी नई फिल्म ‘सीआईडी बहू’ के साथ दर्शकों के बीच लौट रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मेकर्स ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ट्रेलर लॉन्च की जानकारी साझा की और दर्शकों को यूट्यूब चैनल पर इसे देखने के लिए आमंत्रित किया।

पोस्टर में आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आती है। कैप्शन में लिखा गया कि जब बहू सीआईडी का रूप धारण करेगी तो ससुराल के राज खुलकर सामने आएंगे। यह टैगलाइन ही फिल्म की कहानी की झलक दे देती है।

जासूसी अंदाज में बहू की कहानी

करीब 4 मिनट 29 सेकंड लंबे ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक ऐसी बहू का किरदार निभा रही हैं, जो अपने नए घर की परिस्थितियों को बदलने का साहस रखती है। शादी के बाद वह जिस परिवार में आती है, वहां आर्थिक संकट गहराया हुआ है। धीरे-धीरे उसे समझ आता है कि इस तंगी के पीछे उसके जेठ-जेठानी की चालबाजियां हैं, जो खेत और दुकान का सामान चुपचाप बेचकर लाभ कमा रहे हैं।

आम्रपाली का किरदार यहां भावनात्मक होने के साथ-साथ बेहद समझदार और सतर्क भी है। वह मोबाइल फोन के जरिए सबूत इकट्ठा करती है और सही समय पर सास के सामने सच्चाई उजागर कर देती है। ट्रेलर में पारिवारिक ड्रामा, सस्पेंस और मजबूत महिला किरदार का संतुलित मेल देखने को मिलता है।

दमदार स्टारकास्ट और तकनीकी टीम

आपको बता दें कि फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर, अयाज खान, साहिल सिद्दीकी, श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, विद्या सिंह, संजीव के मिश्रा, ससिता रॉय, निहाल सिंह और शियान्श सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण प्रेम राय ने किया है, जबकि कहानी और निर्देशन की कमान अनंजय रघुराज ने संभाली है। पटकथा और संवाद अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। संगीत साजन मिश्रा का है और गीतों के बोल ओम झा ने तैयार किए हैं। ‘सीआईडी बहू’ पारिवारिक मनोरंजन के साथ एक सशक्त महिला की कहानी पेश करती है, जो अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है। ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और अब सभी को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज