आम्रपाली दुबे (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पंजाबी सॉन्ग ‘कित्थे रह गया’ पर आम्रपाली दुबे ने दिखाया क्यूट अंदाज, सोशल मीडिया पर छाईं

Amrapali Dubey Post: आम्रपाली दुबे का पंजाबी सॉन्ग ‘कित्थे रह गया’ पर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्यूट एक्सप्रेशंस और चुलबुले अंदाज में नजर आईं आम्रपाली को फैंस प्यार दे रहे हैं।

सोनाली झा

Amrapali Dubey Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियो के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आम्रपाली दुबे ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया।

दरअसल, इन दिनों पंजाबी सॉन्ग ‘कित्थे रह गया’ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। कई सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने पर रील्स और वीडियो बनाकर ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं। अब इस ट्रेंड में आम्रपाली दुबे का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने गाने के बोल पर शानदार एक्सप्रेशंस देते हुए एक फन वीडियो बनाया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे का चुलबुला अंदाज

वीडियो में आम्रपाली दुबे कैमरे के सामने गाने की लय के साथ अपने चेहरे के भाव बदलती नजर आ रही हैं। कभी शरारती मुस्कान, तो कभी मजेदार एक्सप्रेशन के जरिए उन्होंने वीडियो को और भी एंटरटेनिंग बना दिया है। उनका यह नेचुरल और चुलबुला अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों को छू रहा है। आम्रपाली ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सिर्फ एक स्माइली इमोजी के साथ रिएक्शन दिया, जिसने वीडियो को और भी क्यूट बना दिया।

फैंस का रिएक्शन

फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनके एक्सप्रेशंस की तारीफ कर रहे हैं और फायर व हार्ट इमोजी की बौछार कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि आम्रपाली का अंदाज इतना नेचुरल है कि ऐसा लगता है मानो वह इस गाने को पूरी तरह एंजॉय कर रही हों। अगर गाने ‘कित्थे रह गया’ की बात करें तो इसे सिंगर नीति मोहन ने अपनी मधुर आवाज में गाया है।

आम्रपाली दुबे का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आम्रपाली दुबे इन दिनों फिल्म ‘माई से मिला द मैया वैष्णो देवी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘सास बहू यमराज’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है और निर्माता रोशन सिंह हैं। फिल्म में आम्रपाली के साथ विक्रांत सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है