आम्रपाली दुबे को निरहुआ मानते हैं लकी चार्म 
मनोरंजन

आम्रपाली दुबे को मानते हैं लकी चार्म, निरहुआ ने बताई पहली फिल्म की कहानी

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव के लाखों फैंस हैं। उन्होंने एक ऐसी फिल्म बनाई थी, जिसके बाद बैक टू बैक कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं, जिन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन किया।

सोनाली झा

मुंबई: दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भोजपुरी सिनेमा का वो नाम है, जिसे आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास कोई काम नहीं था और करियर की राह मुश्किल लग रही थी। इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने खुद से एक ऐसी फिल्म बनाई, जिसने उनकी किस्मत बदल दी। फिल्म का नाम था ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’। ये फिल्म उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

एक पॉडकास्ट में निरहुआ ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी शेयर की थी। इस चैनल को आम्रपाली दुबे की बहन आंचल दुबे चलाती हैं। बातचीत के दौरान दिनेश लाल ने बताया कि जब उनके पास काम नहीं था, तब उनके भाई प्रवेश लाल यादव ने एक स्क्रिप्ट लेकर आए। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने इसपर तुरंत काम शुरू कर दिया।

निरहुआ ने बताया कि वो फिल्म के हर पहलू में खुद शामिल हुए, चाहे गानों की रिकॉर्डिंग हो, एडिटिंग या डायलॉग्स की समझ और सुधार। उन्होंने हर काम में मेहनत झोंक दी और यही समर्पण फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह बना। इस बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि आम्रपाली दुबे को हीरोइन के तौर पर कैसे चुना गया, तो दिनेश लाल ने कहा कि हमने कई एक्ट्रेसेस का ऑडिशन लिया लेकिन कुछ जच नहीं रहा था। जब पहली बार आम्रपाली को देखा तो महसूस हुआ कि वही हमारी फिल्म की नायिका बनेंगी। उनसे पूछा और उन्होंने तुरंत हामी भर दी।

इसके बाद से दिनेश लाल और आम्रपाली की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट बन गई। निरहुआ ने उन्हें अपना लकी चार्म भी बताया और कहा कि उनकी जोड़ी ने लगातार सुपरहिट फिल्में दी हैं। निरहुआ हिंदुस्तानी ने न सिर्फ निरहुआ को दोबारा इंडस्ट्री में स्थापित किया बल्कि भोजपुरी सिनेमा में एक नई हिट जोड़ी की शुरुआत भी की। आज भी यह फिल्म फैंस के दिलों में खास जगह रखती है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट