Birthday Special: टाइगर श्रॉफ से पहले दिशा पाटनी के दिल में बसते थे पार्थ समथान, इस वजह से टूटा रिश्ता

दिशा पाटनी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ उनके रिलेशशिप की खबरें किसी से छिपी नहीं थीं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
Birthday Special: टाइगर श्रॉफ से पहले दिशा पाटनी के दिल में बसते थे पार्थ समथान, इस वजह से टूटा रिश्ता
दिशा पाटनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज यानी 13 जून को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा को उनके ग्लैमरस लुक्स, फिटनेस और डांसिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके बोल्ड और स्टाइलिश लुक्स हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। अपने बिकिनी फोटोशूट्स और फिटनेस वीडियोज़ के जरिए वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

टाइगर श्रॉफ से पहले पार्थ समथान से जुड़ा था नाम

दिशा पाटनी की लव लाइफ भी हमेशा लाइमलाइट में रही है। टाइगर श्रॉफ के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चित रहा। दोनों को कई बार साथ देखा गया और उन्होंने अपने रिश्ते को कभी नहीं छिपाया। हालांकि कुछ साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन टाइगर से पहले दिशा का नाम टीवी एक्टर पार्थ समथान से जुड़ा था। पार्थ को लोग 'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग बासु के रूप में जानते हैं। दिशा और पार्थ लगभग एक साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन खबरें थीं कि पार्थ ने दिशा को धोखा दिया, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

एमएस धोनी से मिला बॉलीवुड में ब्रेक

दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2016 में आई फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर की थी और प्रियंका झा का रोल निभाया था। एमएस धोनी में दिशा पर फिल्माया गया गाना 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' आज भी लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है। इस गाने ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया और उनकी मासूमियत ने हर दिल को छू लिया।

प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में रखती हैं बैलेंस

भले ही उनकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहे हों, लेकिन दिशा पाटनी ने हमेशा अपने करियर को प्राथमिकता दी है। आज वह एक सफल एक्ट्रेस, फिटनेस आइकन और लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। दिशा पाटनी ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग और ब्यूटी से इंडस्ट्री में जगह बनाई, बल्कि हर मुश्किल को पीछे छोड़ते हुए एक मजबूत और प्रेरणादायक शख्सियत बनकर उभरी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com