जया बच्चन और अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

किस बात पर जया बच्चन से डांट खाते हैं अमिताभ बच्चन, बिग बी ने KBC 18 में सुनाया घर का मजेदार किस्सा

Amitabh Bachchan Story: KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से जुड़ा किस्सा सुनाया। बिग बी ने कहा कि वह और अभिषेक देर रात तक क्रिकेट और फुटबॉल देखते हैं, जिस पर जया उन्हें टीवी बंद करने को कहती हैं।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan Reveals Jaya Bachchan Scolds: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन प्रतियोगी के साथ खेलों को लेकर बातचीत करते नजर आए। बातचीत के दौरान बिग बी ने बताया कि उन्हें और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को खेलों में काफी दिलचस्पी है। खासतौर पर दोनों रात तक बैठकर फुटबॉल और क्रिकेट देखना पसंद करते हैं।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि हाल ही में वह रात-रातभर फीफा देख रहे थे। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में घर के माहौल का जिक्र किया और बताया कि उनकी पत्नी जया बच्चन को देर रात तक टीवी चलना बिल्कुल पसंद नहीं है। अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके घर में जया बच्चन अक्सर कहती हैं कि अब टीवी बंद कर दो।

अमिताभ बच्चन ने सुनाया मजेदार किस्सा

बिग बी ने मजाक में जया को ‘देवी जी’ कहते हुए बताया कि जब वह और अभिषेक बच्चन खेल देखने में व्यस्त रहते हैं तो जया उन्हें टीवी बंद करने के लिए कहती हैं। इसके बाद अमिताभ और अभिषेक ने इसका एक मजेदार समाधान भी निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि घर में एक अलग टीवी रखा गया है, जिस पर वे देर रात तक खेल देख सकते हैं।

हेडफोन लगाकर देखते हैं मैच

बिग बी ने बताया कि जब रात ज्यादा हो जाती है तो वह जया से आराम करने के लिए कहते हैं। जया के नीचे चले जाने के बाद अमिताभ और अभिषेक हेडफोन लगाकर फुटबॉल या क्रिकेट देखते हैं, ताकि टीवी की आवाज से किसी की नींद न खुले। हालांकि, अमिताभ ने बताया कि मैच के रोमांच में कई बार वह खुद को रोक नहीं पाते और जोश में चिल्ला उठते हैं। ऐसे में घर के बाकी लोग घबरा जाते हैं। बिग बी का यह किस्सा सुनकर प्रतियोगी और दर्शक भी मुस्कुराने लगे।

सोचना पड़ेगा है इस सीजन की थीम

बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का यह 18वां सीजन है, जिसका प्रीमियर 10 अगस्त से हुआ है। अमिताभ बच्चन इस सीजन में भी शो को होस्ट कर रहे हैं। शो की थीम इस बार ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है। प्रतियोगियों को सवालों के जवाब देने के साथ अपने व्यावहारिक ज्ञान और सोचने की क्षमता का इस्तेमाल करना होगा। ‘केबीसी 18’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल