रवि किशन ने पैपराजी के साथ किया डांस, पीछे दिव्येंदु और अली फजल का फनी अंदाज जीत रहा फैंस का दिल

Ravi Kishan Memes: रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के साथ अपने वायरल डांस स्टेप्स करते नजर आए। पीछे दिव्येंदु और अली फजल भी उनके स्टेप्स फॉलो करते दिखे।
Ravi Kishan Memes
रवि किशन, दिव्येंदु और अली फजल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ravi Kishan Viral Video: अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके डांस स्टेप्स और मीम्स इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहे हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में रवि किशन एक पैपराजी के साथ अपने खास अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने पैपराजी को गले भी लगाया।

वायरल वीडियो की सबसे खास बात यह है कि रवि किशन के पीछे अभिनेता दिव्येंदु और अली फजल भी नजर आ रहे हैं। दोनों अभिनेता मजेदार अंदाज में रवि किशन के डांस स्टेप्स को फॉलो करते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस की नजरें इन दोनों पर भी टिक गईं। दरअसल, दिव्येंदु ने लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में मुन्ना भैया का किरदार निभाया था, जबकि अली फजल ने गुड्डू पंडित की भूमिका निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की। ऐसे में दोनों का रवि किशन के पीछे उसी अंदाज में डांस करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अपने वायरल मीम्स पर क्या बोले थे रवि किशन

रवि किशन पिछले कुछ समय से अपने वायरल मीम्स को लेकर भी चर्चा में हैं। संसद के बाहर पीटीआई से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने मीम्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनके मौन व्रत के दौरान जेन जी ने उन्हें निशब्द कर दिया। उन्होंने युवाओं की क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए कहा था कि जेन जी ने जिस तरह उनके स्टाइल, शब्दों, नाम और शोहरत को मीम्स के जरिए एक अलग स्तर पर पहुंचाया है, वह उनके लिए बेहद खास है। रवि किशन ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता को सलाम भी किया था।

Ravi Kishan Memes
अनन्या राज का 35 की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार, परिवार ने भावुक पोस्ट में बताई पूरी बात

मिर्जापुर द मूवी में दिखेंगे रवि किशन

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन इस साल 'मामला लीगल है 2' और 'मां बहन' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। अब फैंस उनकी अगली बड़ी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रवि किशन नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। वहीं दिव्येंदु और अली फजल की मौजूदगी ने वायरल वीडियो को 'मिर्जापुर' फैंस के लिए और भी खास बना दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com