प्रपोजल वाली जगह पर फिर पहुंचे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, वायरल तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Photo: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय न्यूयॉर्क में एक साथ नजर आए, जहां एक फैन ने उनके साथ सेल्फी शेयर की। इसी शहर में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था।
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai New York King Movie Update
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai New York: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों की न्यूयॉर्क से सामने आई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में कपल एक फैन के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहा है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह तस्वीर उनके प्रशंसकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के बीच उन्होंने छोटा सा ब्रेक लिया और परिवार के साथ न्यूयॉर्क पहुंच गए। वायरल तस्वीर में अभिषेक कैजुअल टी-शर्ट और कैप में नजर आ रहे हैं, जबकि ऐश्वर्या राय ऑल-ब्लैक लुक में दिखाई दे रही हैं। दोनों शाम की सैर के दौरान एक फैन से मिले, जिसने उनके साथ तस्वीर क्लिक कर सोशल मीडिया पर साझा कर दी।

फैंस का रिएक्शन

तस्वीर शेयर करते हुए फैन ने कैप्शन में लिखा कि बॉलीवुड के हमारे पसंदीदा और शानदार कपल से मिलकर बेहद खुशी हुई। दोनों को साथ देखकर यह पल हमेशा यादगार रहेगा। अगली बार जब मैं उनका गाना सुनूंगा तो उसकी यादें और भी खास होंगी। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल और हार्ट इमोजी की बरसात कर दी। कई लोगों ने इसे कपल के मजबूत रिश्ते की झलक भी बताया।

यहीं से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। साल 2006 में फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। इसके बाद 'गुरु' की शूटिंग के दौरान उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। खास बात यह है कि 'गुरु' के न्यूयॉर्क प्रीमियर के दौरान ही अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। कुछ महीनों बाद, 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है।

वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं अभिषेक बच्चन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com