अमिताभ बच्चन के 3000 करोड़ की संपत्ति का मालिक कौन होगा? क्यों छिड़ी ये बहस  
मनोरंजन

कौन होगा वारिस? अमिताभ बच्चन की संपत्ति का मालिक कौन होगा, क्यों छिड़ी ये बहस

अमिताभ बच्चन का वारिस कौन है? अमिताभ के एक ट्वीट ने इसे बहस का विषय बना दिया है, उन्होंने ट्वीट किया था, मेरे बेटे, बेटे होने से उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे।

अनिल सिंह

अमिताभ बच्चन के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा? बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म कलीदार लापता को अमिताभ बच्चन प्रमोट करते हुए नजर आए, इस दौरान उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता का कोट लिखते हुए एक पोस्ट शेयर की, पोस्ट में लिखा हुआ था, मेरे बेटे, बेटे होने से उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि अमिताभ बच्चन अपनी 3000 करोड़ की संपत्ति किसके नाम करेंगे?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ 3000 करोड़ से अधिक की है। ऐसे में उनके ट्वीट के बाद यह सवाल उठने लगा कि उनका उत्तराधिकारी कौन है और उनके बाद उनकी यह संपत्ति किसके नाम होगी? सभी जानते हैं अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन के बेटे हैं और अमिताभ बच्चन के बाद उनकी संपत्ति के मालिक वही होंगे, लेकिन खुद अमिताभ बच्चन ने एक बातचीत के दौरान यह बताया था कि उनकी संपत्ति के हकदार कौन होंगे? चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा था?

साल 2011 में रेडिफ को दिए गए इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने अपने संपत्ति और अपने वारिस को लेकर बात की थी। अमिताभ बच्चन ने तब कहा था कि वह अपनी संपत्ति अपने दोनों बच्चों (अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा) के बीच बराबर में बाटेंगे। उन्होंने कहा था कि मेरे बाद मेरी संपत्ति का बराबर का बंटवारा किया जाएगा। दोनों में कोई भेदभाव नहीं है। जया बच्चन और मैं बहुत पहले ही यह तय कर लिया है। सब कहते हैं लड़की पराया धन है। वह अपने पति के घर जाती है, लेकिन मेरी नजर में वह हमारी बेटी है, उसके पास वही अधिकार है जो अभिषेक बच्चन के पास है। तो ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जिस सवाल का जवाब सोशल मीडिया पर लोग ढूंढ रहे हैं, 14 साल पहले ही अमिताभ बच्चन उसका जवाब दे चुके हैं।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी