अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जलसा के बाहर नहीं दिखेंगे अमिताभ बच्चन, रविवार की फैन मीट पर लगाया ब्रेक; खुद दी जानकारी

Amitabh Bachchan Blog Post: अमिताभ बच्चन ने ‘जलसा’ के बाहर होने वाली रविवार फैन मीट पर ब्रेक के संकेत दिए। ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि “जलसा गेट पर कोई रविवार नहीं है।”

स्नेहा मौर्या

Amitabh Bachchan Jalsa Sunday Meet: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़ाव के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से लेकर हर रविवार अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलने की उनकी परंपरा वर्षों पुरानी है। दूर-दूर से लोग सिर्फ एक झलक पाने के लिए मुंबई पहुंचते हैं। लेकिन अब लगता है कि यह सिलसिला कुछ समय के लिए थम सकता है।

अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पोस्ट ने बढ़ाई चिंता

दरअसल, अमिताभ बच्चन सिर्फ एक्स या इंस्टाग्राम ही नहीं, बल्कि अपने ब्लॉग पर भी नियमित रूप से विचार साझा करते हैं। हाल ही में लिखी एक पोस्ट ने फैंस को चौंका दिया। उन्होंने लिखा कि काम पूरे जोश के साथ चलता रहता है, लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब दिन खत्म हो जाता है। आगे उन्होंने जिक्र किया कि भले ही रविवार हो, पर ‘जलसा’ गेट पर कोई रविवार नहीं है।

उनके इस बयान से संकेत मिल रहा है कि वह फिलहाल रविवार की फैन मीट पर विराम लेने का विचार कर रहे हैं।

बिग बी फैंस को दिया जल्द मिलने का भरोसा

हालांकि बिग बी ने निराशा के बीच उम्मीद भी जगाई। उन्होंने लिखा कि फैंस अपनी यात्रा की ऊर्जा बचाकर रखें और जल्द ही दोबारा मिलने की उम्मीद रखें। उन्होंने विचारों और शांति की बात करते हुए इशारा किया कि शायद वह कुछ समय के लिए आराम या आत्ममंथन चाहते हैं।

फैंस के लिए यह खबर मायूस करने वाली है, क्योंकि ‘जलसा’ के बाहर हर रविवार की यह मुलाकात उनके लिए एक त्योहार जैसी होती है।

सुरक्षा कारणों पर भी उठे सवाल

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड सेलेब्स को मिल रही धमकियों ने भी चिंता बढ़ाई है। हाल ही में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना सामने आई थी। वहीं सलमान खान, रणवीर सिंह और आयुष शर्मा को धमकी भरे संदेश मिलने की खबरें भी आईं।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुरक्षा कारणों से बिग बी ने यह फैसला लिया है? हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल फैंस को इंतजार है उस दिन का, जब अमिताभ बच्चन एक बार फिर ‘जलसा’ के बाहर आकर हाथ हिलाते नजर आएंगे।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा