अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा नहीं बनना चाहतीं एक्ट्रेस 
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा नहीं बनना चाहतीं एक्ट्रेस, संभालेंगी ये बिजनेस

Navya Naveli Nanda Career Plan: नव्या नंदा ने बताया कि उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा, क्योंकि उनके माता-पिता ने हमेशा सिखाया कि बिना जुनून के किसी काम में कदम नहीं रखना चाहिए।

सोनाली झा

Navya Nanda Career: ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन का परिवार बॉलीवुड की सबसे चर्चित फैमिलीज़ में से एक है। बच्चन परिवार के कई सदस्य जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वहीं, अब परिवार की नई पीढ़ी में अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं। लेकिन उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने साफ कर दिया है कि वह फिल्मी दुनिया का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

नव्या, जो अक्सर अपनी खूबसूरती और सोशल मीडिया प्रेज़ेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, ने हाल ही में मोजो स्टोरी के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि नहीं, मैं कभी भी बॉलीवुड में आना नहीं चाहती थी। मुझसे हमेशा ये सवाल पूछा जाता है, लेकिन सच्चाई ये है कि मैंने कभी इसके बारे में सोचा ही नहीं। मेरे माता-पिता ने हमेशा सिखाया कि अगर किसी चीज़ के लिए तुम्हारे अंदर 100 फीसदी जुनून नहीं है, तो उसे मत करो।

ट्रैक्टर्स के इर्द-गिर्द बीता नव्या का बचपन

नव्या ने बताया कि उनका बचपन से ही अपने पिता निखिल नंदा के फैमिली बिजनेस में गहरा रुझान रहा है। निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन हैं, जो ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में बड़ा नाम है। नव्या ने कहा कि जब उनके पिता काम से घर लौटते, तो वह उनसे ट्रैक्टर और मशीनों की बातें करती थीं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में पली-बढ़ी हूं, और मेरा पूरा बचपन ट्रैक्टर्स के इर्द-गिर्द बीता है। मैंने खुद एक ट्रैक्टर असेंबल किया था। मेरे दोस्त मुझ पर हंसते हैं क्योंकि मुझे ट्रैक्टर्स देखकर बहुत एक्साइटमेंट होती है।

परिवार की हर एक्टिविटी से जुड़ी है नव्या

नव्या ने आगे कहा कि वह सिर्फ बिजनेसवुमन बनकर नहीं रहना चाहतीं, बल्कि जीवन में अलग-अलग क्षेत्रों में भी काम करने की योजना रखती हैं। वह पहले से ही कई सोशल इनिशिएटिव्स में सक्रिय हैं, जैसे ‘प्रोजेक्ट नवेली’ और ‘आरा हेल्थ’, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और हेल्थकेयर पर काम करते हैं। बॉलीवुड से दूर रहते हुए भी नव्या अपने परिवार की हर एक्टिविटी से जुड़ी रहती हैं।

फिल्में बनाने में नहीं इंटरेस्टेड है नव्या

नव्या को फिल्में देखना और संगीत सुनना पसंद है, लेकिन कैमरे के सामने आने की उनकी कोई इच्छा नहीं। वह चाहती हैं कि अपनी मेहनत और लगन से अपने दादा और पिता की बनाई हुई लीगेसी को आगे बढ़ाएं। नव्या फिलहाल अपने फैमिली बिजनेस से जुड़ने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं और आने वाले समय में एस्कॉर्ट्स ग्रुप के कामकाज को अपने नेतृत्व में आगे ले जाने की तैयारी कर रही हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें