अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘मेरे ससुरालवाले मेरी वाइफ को नहीं भेज रहे...’ अमिताभ बच्चन के हाथ में पोस्टर देख हंस पड़े लोग, VIDEO वायरल

Amitabh Bachchan Viral Video: हर रविवार फैंस से मिलने वाले अमिताभ बच्चन इस बार जलसा के बाहर एक मजेदार पोस्टर के साथ नजर आए, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए।

स्नेहा मौर्या

Amitabh Bachchan Fans Meeting Video: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस के साथ जुड़ाव के लिए खासे मशहूर हैं। दशकों से वह हर रविवार अपने मुंबई स्थित घर ‘जलसा’ के बाहर खड़े होकर प्रशंसकों से मुलाकात करते आ रहे हैं। यह परंपरा साल 1982 से लगातार चली आ रही है। इसी कड़ी में 8 फरवरी 2026 को भी बिग बी अपने चाहने वालों से मिलने बाहर आए, लेकिन इस बार एक खास वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए।

दरअसल, अमिताभ बच्चन के हाथ में एक पोस्टर नजर आया, जिस पर मजेदार लाइन लिखी थी “सपोर्ट मी…मेरे ससुराल वाले मेरी वाइफ को नहीं भेज रहे हैं।” यह पोस्टर देखते ही वहां मौजूद फैंस हंस पड़े और कुछ ही देर में इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

अमिताभ बच्चन बच्चन के वायरल वीडियो पर लोगों ने ली चुटकी

इस पोस्टर को देखकर कई लोग हैरान हो गए, लेकिन बाद में पता चला कि यह अमिताभ बच्चन का निजी बयान नहीं था। दरअसल, यह पोस्टर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘1982: ए लव मैरिज’ के प्रमोशन के लिए बनाया गया था, जिसे 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में दोबारा रिलीज किया जाना है। पोस्टर पर फिल्म का नाम और रिलीज डेट भी लिखी हुई थी। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद एक फैन ने बिग बी से रिक्वेस्ट कर यह पोस्टर उनके हाथ में थमाया था, जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए पकड़ लिया।

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “जब पत्नी जया बच्चन हों, तो दूर रहना ही बेहतर है।” वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “लगता है वाइफ मैटर तो बिग बी के साथ भी है।” कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर लिया और अमिताभ की सादगी की तारीफ की।

यह फिल्म 1 घंटा 53 मिनट लंबी है और इसे प्रशांत गोरे ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अमित कुमार शर्मा, अमना और रीटा अग्रवाल अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। IMDb पर इसे 5.2 की रेटिंग मिली है और यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है।

बिग बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘सेक्शन 84’, ‘द इंटर्न’, ‘जुबान’ और ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 को होस्ट कर चुके हैं।

हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: सांसद के 21 साल के आरोपी बेटे को मिली जमानत, तेज रफ्तार से युवती की ली थी जान

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

Explainer: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में रार, शेख हसीना नहीं इन मुद्दों पर भी तकरार, किसे-कितना होगा नुक्सान?

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल