धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन 
मनोरंजन

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, नाती अगस्त्य को लेकर लिखा खास नोट

Ikkis Movie Review: अमिताभ बच्चन ने अपनी ब्लॉग में फिल्म इक्कीस का भावुक रिव्यू साझा किया। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसमें उनके नाती अगस्त्य नंदा डेब्यू कर रहे हैं और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan Ikkis Review: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने भावुक और सच्चे शब्दों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर दिल छू लेने वाला रिव्यू लिखा है। यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें उनके नाती अगस्त्य नंदा डेब्यू कर रहे हैं और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म देखने के बाद अमिताभ बच्चन भावुक हो गए और उन्होंने उस समय को याद किया जब अगस्त्य का जन्म होने वाला था।

फिल्म ‘इक्कीस’ पहले 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के चलते मेकर्स ने इसकी डेट बदलकर 1 जनवरी 2026 कर दी। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे।

नाती को स्क्रीन पर देख भावुक हुए बिग बी

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जब उन्होंने ‘इक्कीस’ देखी, तो भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने उस पल को याद किया जब उनकी बेटी श्वेता नंदा को लेबर पेन के दौरान ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था और कुछ घंटों बाद अगस्त्य का जन्म हुआ था। बिग बी ने लिखा कि कैसे उन्होंने नन्हे अगस्त्य को गोद में लिया, उसकी आंखों का रंग नोटिस किया और फिर उसे बड़ा होते देखा। आज उसी बच्चे को बड़े पर्दे पर एक सशक्त किरदार में देखकर उनका दिल भर आया।

अगस्त्य की एक्टिंग की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन ने साफ कहा कि वह यह रिव्यू एक नाना के तौर पर नहीं, बल्कि एक सिनेमा प्रेमी के रूप में लिख रहे हैं। उन्होंने अगस्त्य की एक्टिंग को ईमानदार, परिपक्व और बिना किसी बनावट के बताया। बिग बी के मुताबिक, हर सीन में अगस्त्य पूरी तरह से अपने किरदार में डूबे नजर आते हैं और स्क्रीन पर आते ही दर्शकों की नजरें उन पर टिक जाती हैं।

फिल्म की स्क्रिप्ट और नए चेहरों की भी सराहना

बिग बी ने फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशन की भी जमकर तारीफ की। ‘इक्कीस’ से न सिर्फ अगस्त्य नंदा, बल्कि अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। कुल मिलाकर, ‘इक्कीस’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावनात्मक और ऐतिहासिक कहानी है, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO