अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखी हार मानने की बात, क्या सच में काम छोड़ रहे हैं बिग बी  
मनोरंजन

अमिताभ के काम पर लगेगा ब्रेक! एक्टर ने ब्लॉग में लिखा शरीर मांग रहा आराम, चिंतित हुए फैंस

अमिताभ बच्चन 83 साल के हो गए हैं और उन्होंने ताजा ब्लॉग में लिखा है कि अब उनका शरीर आराम मांग रहा है, उन्होंने हार मान ली है, इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंतित हो गए हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। 83 साल की उम्र में भी वह जोश के साथ काम करते हुए नजर आते हैं। उनके पास कई फिल्म और विज्ञापनों की भी डेट पेंडिंग पड़ी हुई है। इस उम्र में जिस तरह से वह काम कर रहे हैं, इसके लिए कई बार उनकी तारीफ हो चुकी है। लेकिन हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि अब उनका शरीर आराम मांग रहा है, उन्होंने भी हार मान ली है। तो ऐसे में अब फैंस चिंता जता रहे हैं कि क्या वह सच में पूरी तरह से काम से ब्रेक लेने वाले हैं? क्या उनकी तबीयत ठीक है? इस तरह के सवाल उनके फैंस के मन में उठ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने ताजा ब्लॉग में लिखा कभी-कभी शरीर आपके स्वभाव पर हावी हो जाता है और एक आदेश देता है- आराम करो। इसलिए मैंने हार मान ली है और वही किया जो शरीर चाहता था और फिर इसने मुझे बताया सबसे ऊपर कौन है, शरीर!! अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि आज की तेज रफ्तार दुनिया में वह खुद को थोड़ा अलग थलग महसूस कर रहे हैं। 83 साल की उम्र में मेरे पास बहस करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मंच को अभिव्यक्ति और समझ की आवश्यकता होती है। जो आज की दुनिया में घटती हुई घटना है।

अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग को लेकर उनके फैंस चिंता जताते हुए नजर आए हैं। फैंस अब यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उनकी तबीयत ठीक है? क्या वह सच में पूरी तरह से काम से ब्रेक लेना चाह रहे हैं? आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन पिछले 50 सालों से लगातार ऑडियंस को इंटरटेन कर रहे हैं। हर उम्र के लोगों ने उन्हें पसंद किया है, उनकी एक्टिंग को हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। उनकी उम्र 83 साल के करीब है। ऐसे में शरीर को लेकर उनके भीतर उठ रहे सवाल लाजमी हैं। शरीर आराम मांग रहा है इस तरह की जो बात उन्होंने की है वह भी बहुत सहज और स्वाभाविक लगती है। लेकिन फैंस के मन में जो चिंता उठ रही है, वह भी अपनी जगह ठीक ही है, क्योंकि वह उन्हें अब भी काम करते हुए देखना चाहते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे