Amit Jani Receives Death Threat On Kala Hiran: बॉलीवुड से बेहद चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। चर्चाओं से घिरी फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी की जान इस वक्त गहरे खतरे में नजर आ रही है। उन्हें फोन पर सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी जानकारी देश के गृहमंत्री और राजस्थान के पुलिस महानिदेशक को ईमेल के जरिए दे दी गई है ताकि सही समय पर उचित कदम उठाए जा सकें।
अमित जानी को मिली धमकी भरे इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब निर्माता अमित जानी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। आरोप है कि यह धमकी भरा फोन किसी आम अपराधी ने नहीं, बल्कि कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी की तरफ से किया गया था। फोन कॉल पर निर्माता को बेहद गंभीर परिणाम भुगतने और जान से हाथ धोने की धमकी दी गई है। फिल्म निर्माण से जुड़े लोग इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं। वहीं प्रशासन को भेजे गए लेटर में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फौरन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की गई है।
अमित जानी को मिली धमकी का ये पूरा घटनाक्रम एक ऐसे समय में सामने आया है जब इस फिल्म को लेकर कानूनी विवाद भी तेज हो चुका है। दिल्ली हाई में फिल्म काला हिरण से जुड़े एक अहम मामले पर सुनवाई होनी पहले से तय है। अदालत की इस महत्वपूर्ण तारीख से ठीक एक दिन पहले निर्माता अमित जानी को इस तरह की धमकी मिलना कई बड़े सवाल खड़े करता है।
निर्माता अमित जानी की फिल्म काला हिरण पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म में वकील का किरदार निभा रहे फेमस अभिनेता गोविंद नामदेव ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया था। उनका कहना था कि फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें धोखे में रखा और उन्हें यह बिल्कुल नहीं बताया गया कि इस फिल्म की कहानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के चर्चित मामले से प्रेरित है। एक्टर नामदेव के इस बयान के बाद फिल्म के माहौल में अचानक कड़वाहट आ गई।
निर्माता अमित जानी के अनुसार फिल्म काला हिरण में साफ तौर पर काकाणी गांव के हिरण शिकार मामले का जिक्र है, जिसमें अभिनेता खुद बिश्नोई समाज की तरफ से अदालत में पैरवी करते हुए नजर आ रहे हैं।
कोर्ट रूम के दृश्यों में उनके सामने जो अहम किरदार खड़ा है, वह हाथ में ब्रेसलेट पहने हुए है जो सीधे तौर पर एक खास संदर्भ को दर्शाता है। ऐसे में यह दावा करना कि कलाकार को फिल्म के विषय और इसके वास्तविक जुड़ाव के बारे में कुछ भी पता नहीं था।
यह भी पढ़ें: AI Deepfake पर भड़कीं Preity Zinta, बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले से मचा तहलका, बढ़ीं टेक कंपनियों की मुश्किलें
फिल्म ‘काला हिरण’ शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है क्योंकि इसे सीधे तौर पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े बेहद चर्चित ब्लैकबक शिकार मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
लेकिन हाल ही में 'काला हिरण' फिल्म को लेकर एक ऐसा हैरान करने वाला ट्विस्ट सामने आया था, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज कर दी है। फिल्म काला हिरण में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर सोनू मिश्रा ने अचानक बीच में ही काम करने से मना कर दिया था।