अमीषा पटेल के फैंस उनकी शादी सलमान खान के साथ करवाना चाहते हैं  
मनोरंजन

सलमान खान से शादी कर पैदा करें बच्चे, अमीषा पटेल ने बताया क्यों ऐसा चाहते हैं उनके फैंस

Ameesha Patel on Marriage with Salman Khan: अमीषा पटेल के फैंस उनकी शादी सलमान खान के साथ करवाना चाहते हैं और वह यह भी चाहते हैं कि दोनों बच्चे भी पैदा करें।

अनिल सिंह

Ameesha Patel And Salman Khan: अमीषा पटेल और सलमान खान दोनों ने ही शादी नहीं की है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहुत बहस होती है। इतना ही नहीं अमीषा पटेल के फैंस यह भी चाहते हैं कि अमीषा पटेल सलमान खान के साथ शादी कर लें और सुंदर बच्चे पैदा करें। एक फैन ने अमीषा पटेल से आस्क मी सेगमेंट में यह सवाल भी कर लिया था। अब अमीषा पटेल उस पर जवाब देते हुए नजर आई हैं। अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा पूछे गए सवाल का अब जवाब दिया है। आइए जानते हैं इस विषय पर अमीषा पटेल ने क्या कुछ कहा है।

अमीषा पटेल ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके फैंस ऐसा चाहते हैं कि वह सलमान खान से शादी कर लें और सुंदर बच्चे पैदा करें। अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल से बातचीत करते हुए फैन की यह इच्छा बताई और इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हर कोई दो खूबसूरत लोगों को एक साथ आते हुए देखना चाहता है, लेकिन कई बार चीज अपने वश में नहीं होती। अमीषा पटेल ने बातचीत में बताया कि मुझे आस्क मी चैट में यह सवाल पूछा गया था कि सलमान खान भी एलिजिबल हैं आप भी एलिजिबल हैं। आप बहुत अच्छी दिखती हैं, प्लीज उनसे शादी कर लीजिए, अच्छे दिखने वाले बच्चे पैदा होंगे।

इस पर अमीषा पटेल ने बताया कि वह हंस पड़ी और मैं यह सोचती रही कि कितना बढ़िया रीजन है। मुझे लगता है कि दुनिया दो खूबसूरत लोगों को एक साथ आते देखना पसंद करती है। लोग कहो ना प्यार है के बाद मुझे ऋतिक के साथ भी देखना चाहते थे, लेकिन ऋतिक ने शादी का ऐलान कर दिया था।

अमीषा पटेल के काम की अगर बात करें तो अमीषा पटेल 'गदर 2' में नजर आई थी। उन्होंने बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में की है और उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। एक्टिंग से ज्यादा उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। साल 2002 में अमीषा पटेल ने सलमान खान के साथ 'ये है जलवा' नाम की फिल्म में काम किया था। फिल्म सुपरहिट नहीं हुई थी लेकिन सलमान के साथ अमीषा की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें