Photo- Instagram  
मनोरंजन

अमेजन प्राइम और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने मल्टी-फिल्म लाइसेंस के लिये किया समझौता

संदीप पांडे

मुंबई : ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और प्रोडक्शन हाउस (Production House) नाडियाडवाला ग्रैंडसन (Nadiadwala Grandson) एंटरटेनमेंट ने दुनिया भर में विशेष मल्टी-फिल्म लाइसेंस सहयोग के लिए समझौता किया है। यह जानकारी अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से सोमवार को दी गई।

सहयोग के तहत बैनर की आगामी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के तुरंत बाद प्राइम वीडियो पर आएंगी। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की आगामी फिल्मों में नितेश तिवारी की 'बवाल' शामिल है, जिसमें एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अभिनय किया है। इसके साथ ही इसमें 'सनकी', टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' भी शामिल है।

इसके साथ ही इसमें निर्देशक रवि उदयवर की 'मॉम', समीर विद्वान की 'आनंदी गोपाल', साकेत चौधरी की 'हिंदी मीडियम' और कई अन्य फिल्में भी शामिल होंगी। (एजेंसी)

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी