लाफ्टर शेफ सीजन 3 विनर अली गोनी और जन्नत जुबैर (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मनोरंजन

Laughter Chefs Season 3: अली गोनी और जन्नत जुबैर के सिर सजा लाफ्टर शेफ विनर का ताज, तेजस्वी-अर्जुन को दी मात

Aly Goni Jannat Zubair Laughter Chef Season 3: कलर्स पर प्रसारित होने वाले लाफ्टर शेफ 3 का सफर अब पूरा हो गया है। इस कुकिंग कॉम्पीटिशन शो को टीवी कलाकार अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीत लिया है।

अपूर्वा नायक

Laughter Chef Season 3 Winner: कलर्स टीवी के सबसे लोकप्रिय शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 का एक धमाकेदार फिनाले के साथ अंत हुआ है। हफ्तों तक चला ये कुकिंग रियलटी शो दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता था।

इस कुकिंग रियलिटी शो ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के साथ ही टीआरपी के मामले में भी कई बड़े शोज को पीछे छोड़ दिया था। मजेदार टास्क, किचन केमेस्ट्री और सेलिब्रिटीज की खट्टी मीठी तकरार इस शो में चार-चांद लगा देती थी।

अली गोनी और जन्नत जुबैर बने विनर

लाफ्टर शेफ सीजन 3 का फिनाले काफी धमाकेदार और जबरदस्त रहा। फिनाले एपिसोड में सबसे ज्यादा स्टार्स तेजस्वी प्रकाश और अर्जुन बिजलानी की जोड़ी के पास थे। उनके बाद करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी थी। जहां एक ओर ऑडियंस को पूरी उम्मीद थी कि करण-एल्विश या तेजस्वी-अर्जुन में से कोई ही शो जितेगा, लेकिन फिनाले में शानदार परफॉर्मेंस से अली गोनी और जन्नत जुबैर ने ये खिताब अपने नाम किया।

जीत के बाद झलके जन्नत के आंसू

लाफ्टर शेफ 3 की ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत जुबैर अपने इमोशनंस को कंट्रोल नहीं कर पायी। जीत के बाद जन्नत ने अपने दिल की बात सभी के सामने रखते हुए कहा कि लाफ्टर शेफ एक ऐसा शो है, जहां एक टीम नहीं हर कोई ही विनर है। भले ही उन्होंने और अली ने ये ट्रॉफी जीती हो, लेकिन इस शो पर बिताया हुआ हर लम्हा, सेट पर सभी के साथ मस्ती और एक-दूसरे का परिवार की तरह साथ देना उनके लिए सबसे बड़ी कमाई है।

लाफ्टर शेफ की टीम में शामिल थे ये दिग्गज

इस शो में कॉमेडी की दुनिया के दिग्गज कलाकार सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह भी शामिल थे। इसके अलावा इस शो में करण कुंद्रा, कशमीरा शाह, तेजस्वी प्रकाश, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और समर्थ सिंह जैसे कलाकारों को कुकिंग कॉम्पीटिशन करते हुए देखा गया था। इसके अलावा शेफ हरपाल सिंह सोखी इस कुकिंग शो में बतौर जज नजर आए थे। साथ ही भारती सिंह ने इस शो को होस्ट किया था।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां