आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Alpha Collection Day 2: आलिया भट्ट और शरवरी की 'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन हुई शानदार कमाई

Alia Bhatt Alpha Movie Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की नई स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन बड़ा उछाल देखा गया है।

यति सिंह

Alpha Collection Box Office Day 2: यशराज फिल्म्स की सबसे फेमस स्पाई यूनिवर्स की नई पेशकश 'अल्फा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से उत्सुकता बनी हुई थी। हालांकि रिलीज के बाद इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्टिंग से सजी फिल्म 'अल्फा' ने अपने दूसरे दिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। शनिवार की छुट्टी का फायदा फिल्म को पूरी तरह मिला और इसके कलेक्शन में एक बड़ी बढ़त देखी गई है।

बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत की थी। लेकिन शनिवार को दर्शकों की भारी भीड़ थियेटरों में उमड़ पड़ी। इसके चलते फिल्म की कमाई में करीब 2 करोड़ रुपये का सीधा फायदा देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शनिवार को फिल्म ने 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। दो दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने घरेलू बाजार में एक मजबूत पकड़ बना ली है।

2 दिनों में फिल्म ने पार किया बड़ा आंकड़ा

फिल्म 'अल्फा' ने रिलीजिंग के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 11.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया।

इन दो दिनों के कलेक्शन को मिलाकर अब फिल्म की कुल कमाई 20.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस प्रदर्शन से फिल्म 'अल्फा' की टीम ने राहत की सांस ली है।

अभिनेत्री आलिया भट्ट के करियर का एक और बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म 'अल्फा' की सफलता ने आलिया भट्ट के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है। कम बजट और शुरुआती नकारात्मक चर्चाओं के बावजूद यह फिल्म आलिया के करियर की 10वीं सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

इस रेस में 'अल्फा' ने उनकी पुरानी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के ओपनिंग रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है। हालांकि आलिया भट्ट की फिल्मों में अब भी 'ब्रह्मास्त्र' और 'कलंक' जैसी फिल्में सबसे बड़ी ओपनर के तौर पर सबसे ऊपर बनी हुई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर बॉबी देओल का खूंखार विलेन अवतार

'अल्फा' यशराज फिल्म्स के इतिहास में यह पहली महिला प्रधान स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी में अनिल कपूर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि बॉबी देओल इस बार एक बेहद खतरनाक विलेन के रूप में सामने आए हैं।

दर्शकों को आकर्षित करने के लिए फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन का एक खास कैमियो भी रखा गया है। फिल्म 'अल्फा' को लेकर फिल्म इंडस्ट्री से भी पॉजिटिव रिएक्शन आ रहे हैं और कई बड़े कलाकारों ने इस फिल्म की तारीफ भी की है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर