'धुरंधर' (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'ये नया हिंदी सिनेमा है...अब घुस के मारेगा', 'धुरंधर' पर अल्लू अर्जुन-रोहित शेट्टी का यूं बरसा प्यार

Ranveer Singh Dhurandhar Performance: आदित्य धर की धुरंधर को अल्लू अर्जुन और रोहित शेट्टी ने मास्टरपीस बताया। रणवीर सिंह की एनर्जी, कास्ट की परफॉर्मेंस और फिल्म की टेक्निकल क्वालिटी की खूब तारीफ हुई।

स्नेहा मौर्या

Rohit Shetty And Allu Arjun Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से भी भारी तारीफें बटोर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग के बाद लगातार मजबूती बनाए रखी है। कहानी, कास्टिंग, डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड स्कोर हर पहलू को सराहना मिल रही है। अब ‘धुरंधर’ को लेकर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्शन फिल्मों के बादशाह रोहित शेट्टी ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इसी बीच ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, “धुरंधर देखने का मौका मिला और कहना पड़ेगा कि यह एक शानदार फिल्म है। बेहतरीन परफॉर्मेंस, दमदार टेक्निकल टीम और कमाल का साउंडट्रैक इसकी जान हैं।”

रणवीर सिंह की एनर्जी की अल्लू अर्जुन ने की तारीफ

उन्होंने रणवीर सिंह को अपना भाई बताते हुए कहा कि उनकी एनर्जी और वर्सेटिलिटी ने फिल्म को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। अल्लू ने अक्षय खन्ना की मजबूत स्क्रीन प्रेजेन्स, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और बाकी कलाकारों के शानदार अभिनय की भी तारीफ की। खास तौर पर सारा अर्जुन की इमोशनल और प्यारी स्क्रीन अपील का उल्लेख किया।

अल्लू अर्जुन ने पूरी टीम, जियो स्टूडियोज और खासकर निर्देशक आदित्य धर को उनकी विजन के लिए बधाई दी और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, “आदित्य धर गारू ने स्वैग के साथ कमाल कर दिया। इसे जरूर देखें।”

रोहित शेट्टी ने भी ‘धुरंधर’ पर खूब लुटाया प्यार

रोहित शेट्टी भी ‘धुरंधर’ से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आदित्य धर और उनकी टीम को सलाम। रणवीर मेरे भाई… तुम्हारा समय सच में आ गया है।”

रोहित ने अक्षय खन्ना को लंबे समय बाद वह सम्मान और प्यार मिलता देख खुशी जताई जिसकी वे हकदार हैं। उन्होंने आदित्य धर की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “मुझे आज भी उरी की स्क्रीनिंग वाली रात याद है। ‘उरी’ से ‘धुरंधर’ तक आपका सफर प्रेरणादायक है।” रोहित ने अंत में लिखा, “ये नया हिंदी सिनेमा है… अब ये घुसकर मारेगा!”

अन्य सितारे भी कर चुके हैं सराहाना

इससे पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री, ऋतिक रोशन, तारा शर्मा और राकेश पंडित सहित कई कलाकार ‘धुरंधर’ की प्रशंसा कर चुके हैं। फिल्म लगातार स्टार्स और दर्शकों, दोनों की तरफ से जबरदस्त सराहना बटोर रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z