मनोरंजन

धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म में इस न्यूकमर के साथ रोमांस करेंगी आलिया भट्ट!

सुनीता पांडे

मुंबई: करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच खबर आई कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म 'द आर्चीज' के लिए साइन कर लिया है। बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में आलिया एक न्यूमर वेदांग रैना के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन वसन बाला करेंगे।

वेदांग रैना, सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे न्यूकमर जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द आर्चीज' के साथ डिजिटल दुनिया में एक्टिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं। वसन बाला की फिल्म से वेदांग बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। करण और वसन 'द आर्चीज' में उनके प्रदर्शन से प्रभावित हुए हैं और दोनों के मुताबिक वो आलिया भट्ट स्टारर में फिट साबित होंगे।

https://twitter.com/aliaa08/status/1678688419508289536

बहरहाल आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत