आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Alia Bhatt ने इंस्टाग्राम से रातों-रात हटाई लाडली राहा की सभी तस्वीरें, फैंस हुए हैरान, आखिर क्यों एक्ट्रेस ने लिया ये फैसला?

आलिया भट्ट को लेकर एक खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी बेटी राहा की सभी फोटोज इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं और इसके पीछे का कारण लोग सेफ्टी मान रहे हैं। आलिया ने राहा की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड क्वीन आलिया भट्ट अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में काफी कम वक्त में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। हालांकि, आलिया के साथ ही साथ उनकी बेटी राहा भी लोगों के बीच काफी फेमस हो चुकी हैं। लेकिन इसी बीच उन्हें लेकर एक खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी बेटी राहा की सभी फोटोज इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं और इसके पीछे का कारण लोग सेफ्टी मान रहे हैं।

दरअसल, आलिया ने रातों-रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से राहा की वो सारी तस्वीरें हटा दी गई हैं, जिसमें उसका चेहरा दिखता है। हालांकि, इसके पीछे की वजह अभी तक आलिया ने नहीं बताई है। लेकिन कुछ वक्त पहले नीतू कपूर ने भी पैपराजी को राहा की फोटो क्लिक करने के लिए मना किया था। मालूम हो, राहा कुछ पहले पैपाराजी के सामने ज्यादा आने लगी थी, जिसके बाद से अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि आलिया ने अब राहा को लेकर प्राइवेसी मेंटेन करने के लिए ये फैसला लिया है।

हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स अचनाक फोटो हटाने का कनेक्शन सैफ अली खान पर हुए हमले से जोड़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने ये फैसला सैफ पर हुए हमले के बाद से लिया है। आपको बता दें, 16 जनवरी को एक्टर के छोटे बेटे के कमरे में एक अंजान शख्स घुस गया था। जिससे बचाव के चलते सैफ अली खान को कई गहरी चोटें आई थीं। इस घटना के बाद से सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए करीना कपूर खान ने भी पैपाराजी से अपने बच्चों की फोटो क्लिक करने पर मना कर दिया है।

वहीं आलिया भट्ट के इस तरह से राहा की फोटो हटाने पर सोशल मीडिया लोग अलग-अलग तरह की राय रख रहे हैं और ज्यादातर यूजर्स एक्ट्रेस के इस डिसीजन को सपोर्ट कर रहे हैं। अगर इसी बीच एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साल 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी, जिसके कुछ वक्त के बाद ही उन्होंने राहा का वेलकम किया था।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें