Love and War: आलिया भट्ट का 1960 के दशक वाला फर्स्ट लुक लीक, सिल्वर साड़ी में डोमिनेटिंग अवतार देख फैंस हुए कन्फ्यूज 
मनोरंजन

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का लुक हुआ लीक, नेगेटिव रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस?

Love and War: आलिया भट्ट का 'लव एंड वॉर' से फर्स्ट लुक लीक। एक्ट्रेस 60-70 के दशक की सिल्वर साड़ी में डोमिनेटिंग अवतार में दिखीं। फिल्म 2026 में रणबीर और विक्की के साथ रिलीज होगी।

अनिल सिंह

StartFragment

Alia Bhatt First Look Leak Love and War: अभिनेत्री आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and War) से उनका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। लीक हुई तस्वीरों में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत और डोमिनेटिंग अवतार में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक थोड़ा 1960-1970 के दशक के क्लासिक स्टाइल की याद दिलाता है।

तस्वीरों में, एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और अपने बालों को उस क्लासिक एरा वाला लुक दिया हुआ है। संजय लीला भंसाली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट के अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि, आलिया का लीक हुआ यह 'वैम्प' जैसा लुक देखकर अब फैंस उनके किरदार और उसकी भूमिका को लेकर कन्फ्यूज हो गए हैं।

क्या होगी 'लव एंड वॉर' की कहानी?

सोशल मीडिया पर काफी समय से इस फिल्म के फर्स्ट लुक का इंतजार था, लेकिन दर्शकों को यह इस तरह लीक होकर देखने को मिलेगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। मूवी की कहानी को लेकर खबर है कि यह एक लव ट्रायंगल ड्रामा मूवी होगी, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। गॉसिप्स हैं कि फिल्म की कहानी युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती एक प्रेम कहानी को लेकर लिखी गई है, जो इस क्लासिक लुक के साथ काफी दिलचस्प नजर आती है।

Alia Bhatt is simply not suited for Sanjay Leela Bhansali's cinema byu/Most-Candidate-2662 inBollyBlindsNGossip

आलिया के लुक पर पब्लिक का रिएक्शन

संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों और किरदारों में वह परफेक्शन फूंकने के लिए जाने जाते हैं जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखता है। आलिया भट्ट का यह फर्स्ट लुक ही यह दिखाने के लिए काफी है कि पूरी फिल्म कितनी अपीलिंग होगी। पब्लिक के रिएक्शन की बात करें तो सोशल मीडिया पर फाॅलोअर्स तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

एक शख्स ने कमेंट किया: "सुपर एक्साइटेड।"

दूसरे ने लिखा: "खूबसूरती भी और डोमिनेंस भी, दोनों एक साथ।"

एक यूजर ने कहा: "वैम्प सिस्टर ज्यादा लग रही हैं।"

एक अन्य ने पूछा: "उसका नेगेटिव रोल होगा क्या?"

इसी तरह के ढेरों कमेंट आलिया भट्ट की इन वायरल तस्वीरों पर आए हैं।

कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'?

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। जानकारी के मुताबिक, अभी मेकर्स को इस पर बहुत काम करना बाकी है। संजय लीला भंसाली इस फिल्म को साल 2026 में 20 मार्च के आसपास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

EndFragment

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी