आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Cannes 2025 के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट, एयरपोर्ट लुक देख फैंस हुए इम्प्रेस

इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 सुर्खियों में है, जहां दुनियाभर की मशहूर हस्तियां रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने कान्स डेब्यू के लिए फ्रेंच रिवेरा रवाना हुईं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। हर दिन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सितारे रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल और ग्लैमर का जलवा बिखेर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं हाल ही में आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से वह फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हुईं।

दरअसल, आलिया भट्ट को शुक्रवार की सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। वह एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट फिटेड टॉप, बैगी ब्लू डेनिम्स और बेज ट्रेंच कोट पहन रखा था। साथ ही डार्क एविएटर्स और खुले बालों में उनका लुक बेहद क्लासी लग रहा था। एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले आलिया ने पैपराजी को मुस्कुराकर पोज भी दिया।

आलिया के कान्स शामिल न होने की खबरों पर लगा ब्रेक बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसी अफवाहें थीं कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आलिया अपना कान्स डेब्यू कैंसिल कर सकती हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह चर्चा और तेज हो गई थी कि आलिया इस नाजुक समय में देश के साथ खड़ी होना चाहती हैं और शायद इस वजह से वह फेस्टिवल में शामिल न हों।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया एल'ओरियल की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कान्स में हिस्सा लेने वाली थीं। उन्हें ओपनिंग सेरेमनी में रेड कार्पेट पर वॉक करना था। हालांकि, भारत-पाक तनाव को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह आखिरी वक्त पर अपना प्लान बदल सकती हैं। लेकिन अब उन्हें एयरपोर्ट पर देखकर साफ है कि वह अपने डेब्यू को लेकर पूरी तरह तैयार हैं।

एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने गुच्ची बैग की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें किताबें और ब्यूटी प्रोडक्ट्स नजर आ रहे थे। बैग पर लिखा था - "I’m worth it", और कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हम चलते हैं..."। इस पोस्ट से साफ है कि आलिया अपने कान्स डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं और फैंस भी उन्हें रेड कार्पेट पर देखने को बेताब हैं।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट