-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Deepika Padukone Exit From Spirit Unprofessional Demands The Reason
दीपिका पादुकोण का स्पिरिट से कटा पत्ता, एक्ट्रेस की अनप्रोफेशनल डिमांड्स बनी वजह
- Written By: सोनाली झा
प्रभास की फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण का पत्ता कट गया है। संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका को अपनी अगली फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस बात पर अब तक दीपिका या संदीप वांगा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

दीपिका पादुकोण का स्पिरिट से कटा पत्ता
मुंबई: साउथ एक्टर प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह है दीपिका पादुकोण का फिल्म से बाहर हो जाना। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अब दीपिका को अपनी अगली फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप वांगा और दीपिका के बीच कई क्रिएटिव और लॉजिस्टिक मुद्दों को लेकर मतभेद हुए।
सूत्रों के अनुसार, दीपिका ने शूटिंग के लिए रोज़ाना सिर्फ 8 घंटे काम करने की शर्त रखी थी, जिसमें केवल 6 घंटे शूटिंग शामिल थी। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म की प्रॉफिट शेयरिंग और 20 करोड़ रुपये की मोटी फीस की भी मांग की थी, जो अब तक की उनकी सबसे बड़ी डील मानी जा रही थी। इतना ही नहीं, दीपिका ने फिल्म में तेलुगू डायलॉग्स बोलने से भी इनकार कर दिया था, जिससे फिल्म की पैन इंडिया अपील पर असर पड़ सकता था।
दीपिका की ये सभी बातें मिलकर संदीप वांगा को इतनी असुविधाजनक लगीं कि उन्होंने एक्ट्रेस को फिल्म से हटा देने का निर्णय ले लिया। पिंकविला की एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दीपिका की प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म की शूटिंग पहले ही डिले हो चुकी थी। इस वजह से भी मेकर्स को दोबारा शेड्यूलिंग करनी पड़ी, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
ये भी पढ़ें- पल्लवी जोशी का कान्स में जलवा, तन्वी द ग्रेट की स्क्रीनिंग पर मिला जबरदस्त प्यार
हालांकि, इस बात पर अब तक दीपिका या संदीप वांगा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दीपिका के बाहर होने के बाद अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि कौन इस बड़ी फिल्म में फीमेल लीड का रोल निभाएगा। कई नाम जैसे कि रश्मिका मंदाना, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और साय पल्लवी सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नहीं है। दीपिका पादुकोण का ‘स्पिरिट’ से बाहर होना फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
Deepika padukone exit from spirit unprofessional demands the reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM













