आलिया भट्ट (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Alia Bhatt Cannes 2026: पेस्टल फ्लोरल गाउन पहन रेड कार्पेट पर उतरीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर छाईं फोटोज

Alia Bhatt Look: आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहला लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। फ्लोरल प्रिंट पेस्टल गाउन, मिनिमल मेकअप और एलिगेंट स्टाइल में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत नजर आईं।

सोनाली झा

Alia Bhatt Floral Gown: कांन्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 12 मई से शुरू हुए इस खास आयोजन को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत से भी कई सितारे इस इंटरनेशनल इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला कान्स 2026 लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में यह आलिया भट्ट का दूसरा अपीयरेंस है।

आलिया भट्ट ने कान्स 2026 में लाइट पेस्टल शेड्स वाला फ्लोरल प्रिंट गाउन पहनकर शानदार एंट्री की। उनके इस आउटफिट में ब्लू, ग्रीन और व्हाइट रंगों का बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला। ड्रेस का स्ट्रैपी डिजाइन और फ्लोई सिल्हूट उनके पूरे लुक को बेहद सॉफ्ट और रॉयल फील दे रहा था। धूप में आलिया का यह फ्रेश और एलिगेंट अंदाज कैमरों में शानदार नजर आया।

मिनिमल मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

आलिया ने अपने इस लुक को काफी सिंपल लेकिन क्लासी रखा। उन्होंने लाइट मेकअप और ग्लोइंग स्किन के साथ बालों को सिंपल बन स्टाइल में कैरी किया। इसके साथ उन्होंने छोटे ईयररिंग्स और बेहद मिनिमल एक्सेसरीज चुनीं, जिसने उनके पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना दिया। ऑफ-व्हाइट हील्स ने उनके आउटफिट को परफेक्ट फिनिश दी। फैंस का कहना है कि आलिया का यह लुक ‘समर प्रिंसेस’ वाइब्स दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज

आलिया भट्ट की कान्स 2026 की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके स्टाइल को ड्रीमी और एथरियल बताया। एक फैन ने लिखा कि आलिया हर बार खुद को नए अंदाज में पेश करती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि लंबे सफर के बाद भी इतनी फ्रेश और खूबसूरत दिखना सिर्फ आलिया ही कर सकती हैं।

अपकमिंग फिल्मों में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी भी दिखाई देंगी। इसके अलावा आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक