अक्षय खन्ना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सफेद साफा, हल्की दाढ़ी और चश्मा, अक्षय खन्ना के बदले अंदाज ने उड़ाए यूजर्स के होश, बोले- मजदूर आ गया लगा

Akshaye Khanna New Look: अक्षय खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सफेद साफा, चश्मा और हल्की दाढ़ी वाले लुक में नजर आए। उनके अंदाज को देखकर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए।

सोनाली झा

Akshaye Khanna New Look Viral Video: अक्षय खन्ना अपनी शानदार अदाकारी और अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट ‘महाकाली’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अक्षय खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बदला हुआ लुक देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय खन्ना एक कैफे से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कॉलर वाली टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है। सिर पर सफेद साफा बांधे अक्षय काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने टी-शर्ट पर चश्मा लगाया हुआ है और चेहरे पर हल्की दाढ़ी भी नजर आ रही है। अक्षय खन्ना ने इस दौरान निर्माता रजत रवैल के साथ पोज भी दिए। अभिनेता का यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

अक्षय खन्ना के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि वह बॉलीवुड के सबसे काबिल अभिनेताओं में से एक हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने उनके लुक को देखकर लिखा कि उनका अगला प्रोजेक्ट साईं बाबा पर आधारित लगता है। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऑस्कर वाले ऐसे ही होते हैं। वहीं एक फैन ने कहा कि उन्हें लुक देखकर छोटा सा हार्ट अटैक आ गया। एक यूजर ने यह तक कह दिया कि उन्हें लगा कोई मजदूर आ गया।

धुरंधर में रहमान डकैत बनकर छाए थे

अक्षय खन्ना को हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार में देखा गया था। फिल्म में उनके अभिनय और लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके किरदार ने कहानी में एक अलग प्रभाव छोड़ा और अक्षय एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से चर्चा में आ गए। अब अक्षय खन्ना फिल्म ‘महाकाली’ में एक बिल्कुल अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह शुक्राचार्य की भूमिका में हैं और उनका लुक भी काफी अलग रखा गया है। फिल्म का टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘महाकाली’ 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत