Dua Padukone Birthday: 2 साल की हुईं दुआ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पहली बार दिखाई लाडली की क्यूट झलक

Deepika Padukone Baby Bump: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन पर उनकी क्यूट झलक दिखाते हुए खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं। वहीं, दीपिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।
Deepika Padukone Ranveer Singh
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Deepika Padukone Ranveer Singh Daughter Dua: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के दूसरे जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास सरप्राइज दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनकी नन्ही लाडली दुआ की क्यूट झलक देखने को मिल रही है। तस्वीरों में पूरा परिवार हंसते-मुस्कुराते और एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताता नजर आ रहा है।

रणवीर और दीपिका की इन तस्वीरों में दुआ के मासूम एक्सप्रेशन फैंस का दिल जीत रहे हैं। एक तस्वीर में नन्ही दुआ अपने माता-पिता के बीच चेहरा छिपाती दिखाई दे रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में वह रणवीर और दीपिका के साथ खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में परिवार की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। तस्वीरों की खास बात दीपिका पादुकोण का बेबी बंप भी है।

रणवीर सिंह का कैप्शन

एक तस्वीर में एक्ट्रेस गर्व के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, अपनी मां के इस खास पल के दौरान दुआ की प्यारी अदाएं तस्वीर को और भी खास बना रही हैं। फैंस अब इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए दीपिका को टैग किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Girl
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

दो साल की हुईं दुआ

8 सितंबर को दुआ का दूसरा जन्मदिन है। रणवीर और दीपिका ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी का स्वागत किया था। बाद में कपल ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘दुआ’ इसलिए रखा, क्योंकि वह उनकी प्रार्थनाओं का जवाब थीं। अब दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं। रणवीर और दीपिका ने अप्रैल 2026 में दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी शेयर की थी, जिसमें दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट का पॉजिटिव रिजल्ट पकड़े नजर आई थीं।

Deepika Padukone Ranveer Singh
Vibe Movie: कहानी पढ़ते ही हंस पड़ी थीं प्रीति जिंटा, फिर बच्चों से दूर रहकर भारत में पूरी की वाइब की शूटिंग

2018 में हुई थी दोनों की शादी

रणवीर और दीपिका ने कई साल तक डेटिंग करने के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। दोनों ने साथ में गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ में देखा जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com